फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anand Sharma reached Shimla, said I am a staunch supporter of Congress, dedicated the last 51 years to the par

Himachal Congress: आनंद शर्मा बोले- कांग्रेस संचालन समिति से इस्तीफा मेरे और सोनिया गांधी के बीच का मसला

Wed, 24 Aug 2022 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Aug 2022 08:34 PM IST
सार

र्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संचालन समिति से इस्तीफा क्यों दिया, यह उनके और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच का मामला है। अध्यक्ष को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है। 

विज्ञापन
Anand Sharma reached Shimla, said I am a staunch supporter of Congress, dedicated the last 51 years to the par
शिमला पहुंचने पर आनंद शर्मा का जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संचालन समिति से इस्तीफा क्यों दिया, यह उनके और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच का मामला है। अध्यक्ष को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है। वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। वह कांग्रेस के कट्टर समर्थक हैं। पिछले पांच दशक से कांग्रेस के लिए समर्पित रहे हैं। पार्टी का साथ नहीं छोड़ सकते हैं। कमेटी के अध्यक्ष पद से बड़ा उनके लिए कांग्रेस नेता होना है। कांग्रेस की विचारधारा को जीवित करने के लिए लोगों के बीच जाना होगा। उन्होंने हिमाचल के लोगों के प्यार, स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया। 

कसौली से शिमला पहुंचे आनंद शर्मा ने पीटरहॉफ शिमला में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि कमेटी का अध्यक्ष पद छोड़ना पार्टी और परिवार के अंदर का मसला है। इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस को पूरे देश में पुनर्जीवित करने के लिए सामूहिक सोच से आगे बढ़ने की जरूरत है। जब सभी निर्णय लेंगे तो ही आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का अनुभव और युवाओं का जोश जब एक साथ चलेंगे तो विस चुनाव में कामयाबी जरूर मिलेगी। संगठन में कुछ चीजें हुई हैं, जो नहीं होनी चाहिए थीं, लेकिन पार्टियों में ऐसा होता रहता है। इससे पहले शिमला पहुंचने पर आनंद शर्मा का पार्टी नेताओं और समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। विधायक अनिरुद्ध सिंह, संजय अवस्थी, इंद्र दत्त लखनपाल, जिला कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अरुण, पूर्व विधायक आदर्श सूद, महासचिव रजनीश किमटा, मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान सहित के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


नड्डा और मैं एक ही विश्वविद्यालय में पढ़े
आनंद शर्मा ने कहा कि वह सभी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस देश और प्रदेश में सत्ता में लौटेगी। कांग्रेस को अनुभव और युवाओं के जोश दोनों जरूरी है। हिमाचल में भी योग्य और प्रतिभाशाली छवि के व्यक्ति को आगे लाने की जरूरत है। जिन पर संगठन की सहमति हो, उन्हीं की दावेदारी को आशीर्वाद मिलना चाहिए। आपस में मिलने पर तरह-तरह से सवाल उठाना सही नहीं है। देश के लिए आज यह अच्छा होगा कि राजनीतिक कटुता न आए। उन्होंने पहले कभी राजनीति में कटुता नहीं देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई, बेरोजगारी और आंतरिक सुरक्षा होंगे प्रमुख चुनावी मुद्दे
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के चुनावी मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी और देश की आंतरिक सुरक्षा होंगे। कांग्रेस इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर चुनाव में जनता के बीच जाएगी। केंद्र सरकार की सेना में भर्ती के लिए बनाई गई अग्निवीर योजना का कांग्रेस विरोध कर रही है। बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे हैं। इनको लेकर हिमाचल और देश में चुनावों में लेकर जाएंगे। यह कांग्रेस का कर्तव्य है कि इन मुद्दों को कैसे जनता के बीच उठाया जाए। 


विधानसभा चुनाव में मिलकर काम करेंगे : प्रतिभा
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में प्रतिपक्ष के उप नेता रहे आनंद शर्मा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिभा ने कहा कि शर्मा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में मिलकर काम करेंगे। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल बिट्टू भी मौजूद रहे। प्रतिभा ने आनंद शर्मा से आग्रह किया कि अपने व्यस्त समय से प्रदेश में जन सभाओं के लिए कुछ समय निकालें। कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेताओं की दो घंटे तक चली बैठक के दौरान विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर विचार-विमर्श भी किया। आनंद ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। प्रतिभा सिंह ने आनंद शर्मा को विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed