फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   An open game of loot from the gardeners, the bidding of apples under the handkerchief in parala himachal

शिमला: बागवानों से लूट का खुला खेल, रुमाल के नीचे लग रही सेब की बोली

Tue, 10 Aug 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Aug 2021 05:00 AM IST
सार

मंडियों में पारदर्शी तरीके से सेब कारोबार के एपीएमसी के दावे एक बार फिर फेल हुए हैं। नियमों कानूनों को ताक पर रख कर मंडी में छिपकर सेब की बोलियां लगाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
An open game of loot from the gardeners, the bidding of apples under the handkerchief in parala himachal
रुमाल के नीचे लग रही सेब की बोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सेब सीजन के दौरान ठियोग की पराला मंडी में कुछ आढ़ती और खरीददार बागवानों से खुल कर लूट रक उतर आए हैं। गैर कानूनी तरीके से मंडी में रुमाल के नीचे छिप कर बोलियां लगाई जा रही हैं। मंडी में एपीएमसी की ओर से तैनात अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में अवैध तरीके से सेब की बोलियां लगाने का काम चल रहा है। बागवानों को सेब बिकने के बाद फसल की कीमत बताई जा रही है। जिससे बागवान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


मंडियों में पारदर्शी तरीके से सेब कारोबार के एपीएमसी के दावे एक बार फिर फेल हुए हैं। नियमों कानूनों को ताक पर रख कर मंडी में छिपकर सेब की बोलियां लगाई जा रही हैं। मंडी में सामने की ओर फड़ संख्या एक से 11 तक अधिकतर आढ़ती खुली बोली लगा रहे हैं लेकिन पीछे की दो कतारों में कुछ आढ़ती छिपकर बोली लगा रहे हैं। भोले भाले बागवानों को उनकी फसल बिकने के बाद कीमत बताई जा रही है।
विज्ञापन


बड़े बागवान तो आढ़तियों को उनके माल की खुली बोली लगाने के लिए कह देते हैं लेकिन कुछ छोटे बागवान परदे में लग रही बोली पर एतराज नहीं कर पाते और आढ़ती और खरीदार उनके साथ खेल कर देते हैं। मंडी में कुछ आढ़ती और खरीददार रुमाल, तौलिए और सेब पेटी की ट्रे के नीचे एक दूसरे की उंगलियां पकड़ कर कोड वर्ड में बोली लगाते हैं। एक या दो उंगली पकड़ने या हथेली पर खारिश करने के पहले से अलग अलग रेट तय रहते हैं। उंगलियां पकड़ने के अलावा आंखों के इशारे से भी रेट तय होते हैं। नाम न छापने की शर्त पर कुछ आढ़तियों ने बताया कि परदे में लगने वाली बोली से बागवानों को कई बार अच्छा रेट मिल जाता है। खुली बोली में सबके समाने खरीदार से अच्छे रेट पर माल खरीदने का आग्रह नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुली बोली लगाएं सभी आढ़ती : हरीश
पराला मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर का कहना है कि परदे में बोली लगाना सही नहीं है। सभी आढ़तियों को खुली बोली लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कुछ आढ़ती परदे में बोली लगा रहे हैं तो उन्हें नियमानुसार काम करने की हिदायत दी जाएगी।

आढ़ती और खरीदार के लाइसेंस रद करने का प्रावधान
रुमाल या तौलिए के नीचे बोली लगाना गैर कानूनी है। ऐसा करने वाले आढ़ती और खरीददार के लाइसेंस रद करने का प्रावधान है। मंडियों में तैनात एपीएमसी के मंडी प्रभारियों को छिपा कर बोली लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया है।


ढली मंडी में स्पर 3200 पराला में 2900 रुपये बिका
सोमवार को शिमला की ढली मंडी में स्पर किस्म का सेब 1700 से 3200 रुपये प्रति पेटी जबकि पराला मंडी में 1500 से 2900 रुपये प्रति पेटी बिका। ढली मंडी में रॉयल सेब 500 से 2600 और पराला मंडी में 500 से 2200 रुपये प्रति पेटी, गाला वैरायटी का सेब ढली में 800 से 1800 और जबकि पराला मंडी में 800 से 2400 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिका। रेड गोल्ड सेब को ढली मंडी में 300 से 800 रुपये और पराला में 300 से 850 रुपये रेट मिले। ढली मंडी में गोल्डन सेब सोमवार को 300 से 600 रुपये पेटी के रेट पर बिका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed