फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   AMRU Mandi MBBS and BDS seats filled in two round counselling

AMRU Mandi: दो राउंड में ही भर गईं एमबीबीएस-बीडीएस की अधिकतर सीटें, सूची जारी

Fri, 08 Sep 2023 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Sep 2023 06:26 PM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि यूजी मेडिकल की खाली सीटों के लिए जल्द तीसरे राउंड की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। एमबीबीएस की अधिकतर सीटें भर गई हैं।

विज्ञापन
AMRU Mandi MBBS and BDS seats filled in two round counselling
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक में यूजी मेडिकल में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। अब तीसरे राउंड की काउंसलिंग होगी। इसके लिए नाममात्र सीटें बचीं हैं। दूसरे राउंड में ही अधिकतर सीटें भर गई हैं। सरकारी स्तर पर प्रदेश में एमबीबीएस की मात्र चार सीटें बची हैं। निजी स्तर पर सोलन के एक निजी मेडिकल कॉलेज में 31 सीटें खाली हैं। इसी तरह बीडीएस की 43 सीटें खाली हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरे राउंड में सभी सीटें भर जाएंगी और इसके बाद कोई राउंड नहीं होगा।

विज्ञापन


ऐसे में प्रशिक्षुओं के पास अभी भी मौका बचा हुआ है। आईजीएमसी शिमला में एमबीबीएस की कोई सीट खाली नहीं बची है। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी सभी सीटें भर गई हैं। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एनआरआई कोटे की एक सीट बची है। टांडा मेडिकल कॉलेज में भी एमबीबीएस की सभी सीटें भर गई हैं। नाहन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की एनआरआई कोटे से ही केवल दो सीटें बची हुई हैं।
विज्ञापन


बीडीएस की बात करें तो हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस पांवटा साहिब में हिमाचल कोटे की 19 सीटों समेत कुल 20 सीटें खाली हैं। भोजिया डेंटल कॉलेज व अस्पताल नालागढ़ में हिमाचल कोटे की तीन सीटों समेत कुल पांच सीटें खाली हैं। डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में हिमाचल कोटे की आठ सीटों समेत कुल 10 सीटें बची हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में हिमाचल कोटे की कुल आठ सीटें खाली बची हैं। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि यूजी मेडिकल की खाली सीटों के लिए जल्द तीसरे राउंड की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। एमबीबीएस की अधिकतर सीटें भर गई हैं।


बीएएमएस और बीएचएमएस के पहले राउंड में 585 सीटें आवंटित
बीएएमएस और बीएचएमएस की पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग में 585 सीटें आवंटित कर दी गई हैं। फाइनल सीट आवंटन में 132 सीटें ऑल इंडिया कोटे की हैं। 453 सीटें हिमाचल कोटे से ली गई हैं। यह सीट आवंटन विभिन्न प्रकार की कैटेगरी से अभ्यर्थियों को लेकर किया गया है। इसकी पुष्टि अटल मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed