माइनस डिग्री तापमान में अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर को सिखाया योग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन काम से कोई समझौता नहीं करते। मनाली में शूटिंग के लिए पहुंचे अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर के साथ माइनस डिग्री तापमान में फिल्म के कई शॉट दिए।
इस दौरान दोनों ने योग किया। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इसका जिक्र किया। फिल्म के लिए सुबह और शाम शूटिंग का दौर जारी है। अमिताभ ने यहां के तापमान में काम करने के अनुभव का सोशल मीडिया में खुलासा भी किया है।
कुछ दिन मनाली में जारी रहेगी शूटिंग
शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर को जिंदगी में धर्म का अर्थ समझाते हैं। इसके लिए पहले मनाली वन विहार में कुछ सीन फिल्माए गए। फिर अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर को ढुंगरी में देवदार के वनों में ले जाकर सिखाते हैं कि धर्म के काम तो समाज के बीच रहकर साधे जा कसते हैं, लेकिन मोक्ष के लिए इंसान को घने जंगलों के बीच मौन खड़े वृक्षों से साधना सीखनी पड़ती है।
मोक्ष की दीक्षा देते हुए अमिताभ उन्हें भोर के समय माइनस डिग्री डीग्री तापमान में योग साधना की दीक्षा देते हैं। स्थानीय कोऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि अभी कुछ दिन शूटिंग मनाली में जारी रहेगी।