फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amit Arya appointed senior consultant in Ministry of Information and Broadcasting

सूचना प्रसारण मंत्रालय: अमित आर्य वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त, छह राज्यों की मिली जिम्मेदारी

Tue, 14 Nov 2023 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 14 Nov 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
Amit Arya appointed senior consultant in Ministry of Information and Broadcasting
अमित आर्य - फोटो : अमर उजाला

अमित आर्य को केंद्र सरकार में बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। उन्हें सूचना और प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर उनका कार्यक्षेत्र होगा। इससे पहले अमित आर्य हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं। उन्होंने नौ साल तक यह जिम्मेदारी निभाई।

विज्ञापन


अमित आर्य की पहल पर हरियाणा के हर जिले में मीडिया सेंटर खुले। उनकी कोशिश पर मुख्यमंत्री ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए पेंशन योजना शुरू की। डिजिटल पालिसी, सिनेमा पालिसी बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पत्रकारों के हित में उन्होंने कई ऐसे काम किए जो मील का पत्थर साबित हुए। 
विज्ञापन


छात्र जीवन के दौरान मिले अनुभवों का असर उनके काम के दौरान भी दिखायी दिया। उन्होंने पत्रकारों और सरकार के बीच समन्वय के लिए बेहतरीन प्रयास किए। गौरतलब है कि अमित आर्य ने कुछ समय पहले हरियाणा के सीएम के मीडिया सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया था। अमित आर्य वर्ष 2014 से मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले अमित आर्य ने दिल्ली, हिमाचल और हरियाणा में  विभिन्न चैनलों और अखबारों में करीब 20 वर्ष तक पत्रकारिता की। अमित आर्य हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और छात्र आंदोलन से जुड़े रहे हैं। वह हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के सचिव रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed