फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ami Chand said that It is necessary to save Hati society from petty politics

सिरमौर: अमी चंद बोले- हाटी समाज को तुच्छ राजनीति से बचाना जरूरी

Sat, 10 Dec 2022 07:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Dec 2022 07:10 PM IST
सार

 समिति के अध्यक्ष अमीचंद व महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने कहा कि सामाजिक सद्भाव को बनाए रखना हम सभी हाटी बंधुओं के लिए बहुत आवश्यक है, जिससे क्षेत्र में प्रेम, विश्वास, भाईचारे और शांति का वातावरण बना रहे। 

विज्ञापन
Ami Chand said that It is necessary to save Hati society from petty politics
अमी चंद शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद ने कहा कि चुनाव प्रचार में कुछ उम्मीदवारों ने हाटी मुद्दे पर बार-बार झूठ बोलकर जातिवादी वैमनस्यता पैदा करने के प्रयास भी किए हैं। इसका दुष्प्रभाव हमारी भोली जनता पर भी पड़ा। भविष्य में ऐसी तुच्छ राजनीति से हाटी समाज को बचाना बहुत आवश्यक है, क्योंकि हाटी समुदाय की सभी उपजातियां एक-दूसरे की पूरक हैं।  समिति के अध्यक्ष अमीचंद व महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने कहा कि सामाजिक सद्भाव को बनाए रखना हम सभी हाटी बंधुओं के लिए बहुत आवश्यक है, जिससे क्षेत्र में प्रेम, विश्वास, भाईचारे और शांति का वातावरण बना रहे।

विज्ञापन


कहा कि हाटी समुदाय को जनजाति का अधिकार दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर, सांसद सुरेश कश्यप, नवनिर्वाचित विधायक सुखराम चौधरी, रीना कश्यप आदि के सक्रिय सहयोग के लिए हाटी समिति ने अपने वादे के मुताबिक गिरिपार क्षेत्र में सभी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में सच्ची निष्ठा से सहयोग करने का प्रयास किया। कहा कि यद्यपि परिणाम बहुत आशानुरूप नहीं रहा। फिर भी जनमत को स्वीकारते हुए जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई देते हैं। जो रह गए हैं, उनके प्रति वह सहानुभूति प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को हाटी समुदाय को जनजाति का अधिकार देने के लिए केंद्र सरकार ने संवैधानिक संशोधन बिल लोकसभा में प्रस्थापित हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि क्रमवार आगे की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी होगी। दोनों सदनों में विधेयक पारित होने पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से विधेयक लागू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed