{"_id":"649d896876145a159507a06c","slug":"american-company-offers-job-to-vivek-of-sirmour-will-pay-rs-3-50-lakh-per-month-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अमेरिकी कंपनी ने सिरमौर के विवेक को दिया नौकरी का ऑफर, 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अमेरिकी कंपनी ने सिरमौर के विवेक को दिया नौकरी का ऑफर, 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह देगी
Thu, 29 Jun 2023 07:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Jun 2023 07:09 PM IST
सार
सिरमौर जिले के अंधेरी गांव के युवा इंजीनियर विवेक कुमार (28) को अमेरिका की एक ऑटोमोबाइल कंपनी से नौकरी का ऑफर मिला है।
विज्ञापन
इंजीनियर विवेक कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के अंधेरी गांव के युवा इंजीनियर विवेक कुमार (28) को अमेरिका की एक ऑटोमोबाइल कंपनी से नौकरी का ऑफर मिला है। विवेक को अमेरिका के डेट्रायट (मिशिगन) की वूल्वरिन डाई कास्ट कंपनी ने महीने में 4,000 डॉलर यानी साढ़े तीन लाख रुपये का पैकेज देने की हामी भरी है। 2019 में विवेक ने टाटा हैरियर कार के लिए मोल्ड (गाड़ी का बंफर) डिजाइन करने में अहम योगदान दिया था। इसके बाद विवेेक एक कंसल्टेंसी फर्म के साथ जुड़कर विदेेशी ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं। एक घंटे के कंसल्टेंसी के विवेक 25 डॉलर लेते हैं।
विज्ञापन
कंपनियों ने उनको जो ऑनलाइन काम किए हैं, वे 96 प्रतिशत किए हैं। इसके लिए फ्रीलेंसर जैसी साइट पर उन्हें 4.7 की स्टार रेटिंग मिली है। संगड़ाह के अंधेरी गांव के 28 वर्षीय युवा इंजीनियर को ऑटोमोबाइल का डिजाइन बनाने में महारथ हासिल है। विवेक ने बताया कि उन्हें कंपनी से ऑफर मिला है। कई अन्य कंपनियों ने भी उनके साथ काम करने के लिए हामी भरी है, लेकिन भविष्य में वह वूल्वरिन डाई कास्ट कंपनी के लिए सेवाएं देंगे। अब फिलहाल वह कंसल्टेंसी वर्क से प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं चंडीगढ़ में रह रहे विवेक अब तक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से 27 अलग-अलग प्रोजेक्ट पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोनाकाल में वायरलैस चार्जर वाले फोन कवर की खोज की
कोरोना काल में घर पहुंचे तो एक ऐसे वायरलेस चार्जर वाले फोन कवर की खोज की, जिसमें थर्मामीटर सेंसर लगा था। ये कवर व्यक्ति के शरीर के तापमान को भी समझ सकता था। इसमें हाथ की सफाई के लिए उन्होंने यूवी लाइट का भी इस्तेमाल किया। विवेक ने 10वीं तक की शिक्षा घर के सरकारी स्कूल से हासिल की। शिमला के लालपानी स्कूल से 12वीं उतीर्ण करने के बाद सोलन के कुमारहट्टी स्थित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया। इसके बाद हैदराबाद से बीटेक की। उनके पिता कांशीराम लोक निर्माण विभाग में वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन के पद हैं। विवेक अमेरिका की उड़ान कब तक भरेंगे, यह तो फिलहाल पता नहीं, लेकिन उनको विदेश से मिले नौकरी के ऑफर से गांव ही नहीं पूरे सिरमौर जिले के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन