फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amar Ujala use drone technology for newspaper supply in Kotgarh Shimla

अमर उजाला ने हिमाचल में रचा इतिहास: आपदा से जूझते राज्य में नई पहल, पहली बार ड्रोन से घरों में पहुंचा अखबार

Thu, 17 Aug 2023 11:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Aug 2023 11:13 AM IST
सार

शिमला के बल्देयां से ड्रोन अखबार लेकर उड़ा और सेब के बागान वाले इलाके कोटगढ़ में उतरा। बल्देयां से कोटगढ़ की दूरी 80 किलोमीटर है।

विज्ञापन
Amar Ujala use drone technology for newspaper supply in Kotgarh Shimla
अमर उजाला ने रचा इतिहास। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारी बारिश व भूस्खलन से अलग-थलग पड़े हिमाचल के कोटगढ़ व थानाधार क्षेत्र के लोगों के लिए 15 अगस्त की सुबह उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई। पिछले कई दिनों से यहां पर सड़कें अवरुद्ध होने की वजह से अखबारों की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही थी। पाठकों तक सबसे पहले पहुंचने की प्रतिबद्धता को देखते हुए अमर उजाला ने नई शुरुआत की।

विज्ञापन


दूरदराज क्षेत्र के पाठकों तक विपरीत हालात में भी ड्रोन के माध्यम से अखबार पहुंचाया गया। हिमाचल प्रदेश में ड्रोन से अखबार पहुंचा कर अमर उजाला ने इतिहास रचा है। ऐसा अब तक किसी अखबार ने नहीं किया था।
विज्ञापन


भारी बारिश में जहां लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, सड़कें बंद हैं, जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, बिजली-पानी नहीं है, अपनों से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो या रहा, ऐसे में शिमला जिले के  कोटगढ़ में अमर उजाला अखबार अपनी ताजातरीन खबरों के साथ लोगों के हाथों में था।
विज्ञापन
विज्ञापन



80 किमी दूर 20 मिनट में पहुंचा अमर उजाला

Amar Ujala use drone technology for newspaper supply in Kotgarh Shimla
ड्रोन में रखा जा रहा अमर उजाला। - फोटो : Amar Ujala

शिमला के बल्देयां से ड्रोन अखबार लेकर उड़ा और सेब के बागान वाले इलाके कोटगढ़ में उतरा। बल्देयां से कोटगढ़ की दूरी 80 किलोमीटर है। यहां सड़क मार्ग से वाहन के जरिये अखबार पहुंचाने में चार घंटे लगते हैं। ड्रोन से मात्र बीस मिनट में अखबार कोटगढ़ पहुंच गया। जहां लोगों को दूध-ब्रेड तक नहीं मिले वहां जब उनको अमर उजाला अखबार मिला तो उनके चेहरे पर अजीब सी खुशी थी। यह पहली बार हुआ जब किसी पहाड़ी राज्य में ड्रोन से अखबार पहुंचाया गया।

अन्य इलाकों में भी दी जाएगी सेवा

Amar Ujala use drone technology for newspaper supply in Kotgarh Shimla
Drone - फोटो : Amar Ujala

टेक ईगल के संस्थापक और सीईओ विक्रम सिंह मीना ने बताया कि टेक ईगल नवाचार और कनेक्टिविटी की सीमाओं को आगे बढ़ा रहा है। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और रणनीतिक साझेदारी का लाभ उठाकर वे इस तरह से दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंच बढ़ाकर समाज को सशक्त बना रहे हैं।



उनका मिशन ऑन-डिमांड ड्रोन लॉजिस्टिक्स नेटवर्क बनाना है, जो वास्तव में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। टेक ईगल के सह-संस्थापक अंशू अभिषेक ने कहा कि वे अमर उजाला के साथ परियोजना शुरू करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। अन्य इलाकों और शहरों में भी यह सेवा प्रदान की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed