फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   amar ujala medhavi chhatra samman samaroh shimla: Father said daughter showed this memorable moment due to har

मेधावी छात्र सम्मान समारोह: पिता बोले- बेटी ने मेहनत के बूते दिखाया ये यादगार पल

Fri, 15 Sep 2023 07:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Sep 2023 07:01 PM IST
सार

तान्या शर्मा ने जब अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाया तो मिस्त्री का काम करने वाले पिता अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि बेटी ने मेहनत से आज यादगार पल दिखाया है। 

विज्ञापन
amar ujala medhavi chhatra samman samaroh shimla: Father said daughter showed this memorable moment due to har
तान्या शर्मा अपने पिता अशोक कुमार शर्मा के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

जमा दो के कला संकाय में सातवां स्थान पाने वाली ऊना की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेट की तान्या शर्मा ने जब अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाया तो मिस्त्री का काम करने वाले पिता अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि बेटी ने मेहनत से आज यादगार पल दिखाया है। उन्हें अहसास हुआ कि बेटियां किसी से कम नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी चार बेटियां है, उनको पढ़ाने लिखा कर आगे बढ़ने के लिए दिन-रात मेहनत करता हूं, आज मेहनत सफल हुई है। गांव चंबरानी बंगाणा की तान्या आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं, सीमित साधनों के बावजूद बंगाणा कॉलेज में पढ़ाई करने जाती हैं। पिता अशोक कुमार और माता पूनम ने कहा कि चारों बेटियां पढ़ाई में अच्छी हैं। परिवार का गुजारा दिहाड़ी लगाकर ही होता है। सरकार मदद करे, तो उनकी होनहार बेटियों के सपने पूरे हो सकते हैं।

विज्ञापन


दिहाड़ी छोड़ कर आया हूं, बेटी की वजह से पहली बार देखा शिमला
दिहाड़ी लगाकर मिस्त्री का काम कर परिवार पालने वाले शिव धन ने कहा कि बेटी को सीएम के हाथों से सम्मान पाता देख कर खुशी हुई। दिहाड़ी छोड़ कर बेटी को सम्मान समारोह में लाया हूं। बारहवीं के कला संकाय की मेरिट में 9वां स्थान पाने वाली टिहरा सुजानपुर (हमीरपुर) की आंचल ने कहा कि जैसे पिता को इस समारोह का पता चला, तो वह यहां आने के लिए राजी हो गए। आंचल ने कहा कि वह ट्यूशन नहीं पढ़ती, अपने आप ही पढ़ाई करती हैं। सपना है कि मैं प्रशासनिक अधिकारी बनूं। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पा कर मनोबल बढ़ा है, अब अपना लक्ष्य पाने के लिए और मेहनत करूंगी।
विज्ञापन


सीएम के हाथों मेडल पाकर फूला नहीं समाया अभिनव
गीतांजलि पब्लिक स्कूल घलोल (धनेटा) के अभिनव शर्मा को दसवीं की मेरिट में छठा स्थान हासिल करने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौका था शिमला के पीटरहाॅफ में अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह का। अभिनव में अपने माता-पिता और दादा-दादी का नाम रोशन किया है। गांव ढंढू के रहने वाले अभिनव के पिता अतुल शर्मा और रीना देवी बेटे की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed