फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   amar ujala medhavi chhatra samman: Forgetting the wounds of the disaster, the meritorious students reached to

Medhavi Chhatra Samman: आपदा के जख्म भूल, तमाम बाधाओं को पार कर सम्मान लेने पहुंचे मेधावी

Wed, 06 Aug 2025 06:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Aug 2025 06:20 PM IST
सार

बादल फटने और भारी बारिश के कारण जगह-जगह नुकसान और सड़कों के अवरुद्ध होने के बावजूद मेधावियों और अभिभावकों का जज्बा कम नहीं हुआ। प्राकृतिक आपदा से होने वाली मानवीय क्षति और नुकसान का दर्द मेधावियों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा था। 

विज्ञापन
amar ujala medhavi chhatra samman: Forgetting the wounds of the disaster, the meritorious students reached to
अथर्व राणा,लीना कुमारी, तुषार ठाकुर व ज्योतिका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के जख्मों को भूलकर मंडी और कुल्लू जिले से भी बड़ी संख्या में मेधावी बच्चे सम्मान लेने के लिए शिमला पहुंचे। बादल फटने और भारी बारिश के कारण जगह-जगह नुकसान और सड़कों के अवरुद्ध होने के बावजूद मेधावियों और अभिभावकों का जज्बा कम नहीं हुआ। प्राकृतिक आपदा से होने वाली मानवीय क्षति और नुकसान का दर्द मेधावियों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा था। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सम्मान पाकर मेधावियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा भी मिली। मंडी के करसोग और कुल्लू के दूरदराज क्षेत्रों के मेधावी अभिभावकों के साथ एक दिन पहले ही शिमला के लिए रवाना हो गए थे। इस दौरान रास्ते में सड़कों के बंद होने के कारण उन्हें घंटों रास्ते में फंसना भी पड़ा, लेकिन भारी बारिश के बीच थका देने वाले सफर के बाद अपने लाडलों को सम्मानित होता देखकर अभिभावकों की सारी थकान दूर हो गई।

विज्ञापन

एक दिन पहले ही निकल पड़े थे करसोग से
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में पढ़ाई करने वाले तरुण ठाकुर ने बताया कि इस बार प्राकृतिक आपदा ने करसोग क्षेत्र में कहर बरपाया है। इस वजह से घरों और सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसको देखते हुए सम्मान पाने के लिए एक दिन पहले ही घर से निकल पड़े थे। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का सम्मान पाकर काफी उत्साहित हूं। इससे मेधावियों को भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। तुषार ने दसवीं की परीक्षा में प्रदेशभर में आठवां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क बंद होने से चार घंटे तक फंसे रहे, सम्मान पाकर खुश
कुल्लू की रहने वाली ज्योतिका ने बताया कि बारिश के कारण जिले में जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए मंगलवार सुबह 7:00 बजे कुल्लू से शिमला के लिए रवाना हो गए थे। थलौट में चार घंटे तक फंसे रहे, क्योंकि पंडोह के समीप भारी बारिश से मलबा आने के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई थी। नौ मील में भी भूस्खलन के कारण फंसना पड़ा। इसके बावजूद सम्मान पाने का जज्बा कम नहीं हुआ। अमर उजाला मेधावी सम्मान पाकर खुशी मिली है। साथ ही भविष्य में और मेहनत करने की प्रेरणा भी मिली है।

विज्ञापन

रास्ते में न फंसें, इसलिए एक दिन पहले घर से निकले
मंडी के जोगिंद्रनगर के रहने वाले अथर्व राणा ने दसवीं की परीक्षा में नौवां स्थान हासिल किया है। मौसम खराब होने की वजह से एक दिन पहले ही वह घर से चले थे, जिससे कार्यक्रम में पहुंचने में देरी न हो। उन्होंने बताया कि जिले में पिछले दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से जिले में काफी नुकसान हुआ है। इससे शिमला आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन सम्मान पाकर सारी थकान चूर हो गई। माता-पिता भी बेटे को सम्मानित होता देखकर काफी खुश दिखे।

खराब मौसम के बीच पिता के साथ टैक्सी में पहुंची शिमला
मंडी जिले के सुंदरनगर की रहने वाली लीना कुमारी ने बताया कि उन्होंने दसवीं की परीक्षा में नौवां स्थान हासिल किया है। मौसम खराब होने की वजह से जिले में काफी नुकसान पहुंचा है। इसे देखते हुए मंगलवार को ही टैक्सी के जरिये शिमला के लिए रवाना हो गए थे, जिससे समय पर कार्यक्रम में पहुंच सके। लीना अपने पिता के साथ सम्मान पाने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि अमर उजाला मेधावी सम्मान पाकर वह काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में कड़ी मेहनत करके माता-पिता के सपनों का साकार करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed