फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   amar ujala health abhiyan covid vaccination in una himachal pradesh

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: 26 हजार बच्चों को कोरोना वैक्सीन का लक्ष्य

Sun, 27 Mar 2022 03:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Mar 2022 03:00 PM IST
सार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने कहा कि पांच हजार से अधिक बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। वैैक्सीनेशन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
amar ujala health abhiyan covid vaccination in una himachal pradesh
स्वास्थ्य अभियान - फोटो : संवाद

विस्तार

ऊना जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोजाना अलग अलग विद्यालयों में वैक्सीनेशन को लेकर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ वैक्सीनेशन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिले में कोविड वैक्सीन के लिए 26103 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 25 मार्च तक 5387 बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।
विज्ञापन


परीक्षाओं के बीच शुरू हुई वैक्सीनेशन प्रकिया जिला भर में चलाई जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वैक्सीनेशन अभियान के दौरान बच्चों को कोरोना के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। वैक्सीनेशन के दौरान स्कूल प्रबंधन की तरफ से एक दिन पहले ही आधार कार्ड लाने के लिए बच्चों व अभिभावकों को सूचित किया जाता है ताकि वैक्सीनेशन के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिला भर में इन दिनों वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके बावजूद 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों में कोविड वैक्सीनेशन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों का कहना है कि वैक्सीन को लेकर पहले थोड़ा डर जरूर था, लेकिन वैक्सीनेशन के बाद सारा डर खत्म हो गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने कहा कि पांच हजार से अधिक बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। वैैक्सीनेशन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिले भर के उपमंडलों में रोजाना वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है।

वैक्सीन से मिला सुरक्षा कवच : सूजल कुमार
आठवीं कक्षा के सूजल कुमार का कहना है कि पहले उन्हें वैक्सीन न लगने के कारण कोरोना की चपेट में आने का डर रहता है, लेकिन अब वैक्सीनेशन बाद कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच मिल गया है। सभी बच्चों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी चाहिए।

 
वैक्सीनेशन के बाद नहीं आया बुखार : आरुषि शर्मा 
आठवीं की छात्रा आरुषि शर्मा ने कहा कि यह खुशी की बात है कि बच्चों की भी अब वैक्सीनेशन की जा रही है। कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर बुखार आने सहित अन्य दिक्कतें होने की बातें सुनी थीं, लेकिन उसे वैक्सीन की डोज लेने के बाद किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed