{"_id":"624037d42101467c6a38b68e","slug":"amar-ujala-health-abhiyan-18-thousand-teenagers-vaccinated-in-shimla-in-ten-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: शिमला में दस दिन में 18 हजार किशोरों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: शिमला में दस दिन में 18 हजार किशोरों का हुआ टीकाकरण
Sun, 27 Mar 2022 03:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Mar 2022 03:40 PM IST
सार
शिमला का एक परिवार ऐसा भी है जिन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के मुताबिक समय-समय पर कोरोना के टीके लगवाए। परिवार के आठ सदस्यों में से सात को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन
ताराहाल स्कूल में छात्रा को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला शिमला में किशोरों का कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। दस दिन के भीतर 12 से 14 साल आयु के 18127 किशोरों को टीके लग चुके हैं। बच्चे कोरोना वैक्सीन लगने के बाद खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शहर के स्कूलों में रोजाना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को भी मशोबरा ब्लॉक के स्कूलों में बच्चों को टीके लगाए गए। जिला शिमला का एक परिवार ऐसा भी है जिन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के मुताबिक समय-समय पर कोरोना के टीके लगवाए।
विज्ञापन
परिवार के आठ सदस्यों में से सात को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। शनिवार को इसी परिवार की एक सदस्य वर्षा लक्कड़ बाजार गर्ल्स स्कूल में परीक्षा देने आई थी। वह पेपर देकर काफी खुश नजर आई। छात्रा ने कहा परिवार में दादा काना सिंह खागटा और दादी रेवता के अलावा मम्मी और पापा के अलावा उसने वह उसकी दो बहनों ने कोरोना की दोनों डोज लगवा ली हैं। घर पर एक छोटा भाई है उसे भी एक दो दिन में स्कूल में टीका लग जाएगा।
विज्ञापन
टीका लगवाने के बाद कुछ नहीं हुआ
अन्नाडेल के योगेश जसवाल ने कहा कि मुझे तो दोनों टीके लग चुके हैं। टीका लगने के बाद केंद्रों पर दी दवाई तक मैंने नहीं खाई है। कहा कि मुझे न बुखार आया न ही कोई और दिक्कत हुई।
विज्ञापन
हर हाल पर जाएं टीका लगाने
शिलारु के निशांत चंदेल ने कहा कि हर हाल में सबको को यह टीका लगवाना चाहिए।
मन में टीकाकरण को लेकर किसी भी तरह का भय न रखें, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।