फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amar Ujala Foundation Organized blood donation camps in Himachal's Solan and Mandi, 98 people donated blood

Amar Ujala Foundation: अमर उजाला फाउंडेशन ने हिमाचल के सोलन और मंडी में लगाया रक्तदान शिविर, 98 लोगों ने किया खूनदान

Wed, 15 Jun 2022 10:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/जोगिंद्रनगर (मंडी )
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/जोगिंद्रनगर (मंडी ) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jun 2022 10:18 PM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को हिमाचल  प्रदेश के सोलन व मंत्री में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सोलन में 32  व मंडी में 66 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Organized blood donation camps in Himachal's Solan and Mandi, 98 people donated blood
सोलन और मंडी में रक्तदान शिविर का आयोजन - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को हिमाचल  प्रदेश के सोलन व मंत्री में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन ने सोलन के  मालरोड स्थित चिल्ड्रन पार्क में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया जबकि मेरिडियन मेडिकेयर के एमडी विनोद गुप्ता विशेष अतिथि रहे। शिविर के दौरान 18 से 21 वर्षीय युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सबसे पहले सोलन की शारदा ने रक्तदान किया और उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं। इस दौरान समाजसेवियों और छात्रों समेत 32 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन ने प्रशस्ति पत्र दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर की सराहना कर कहा कि अमर उजाला समाचार पत्र के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे शिविरों में आगे आना चाहिए और स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए।

विज्ञापन



रक्तदान शिविर में इनका रहा सहयोग 
शिविर में विशेष अतिथि मेरिडियन मेडिकेयर के एमडी विनोद गुप्ता और मुकेश गुप्ता का भी सहयोग रहा। इसके अलावा शूलिनी टेंट हाउस, दिनेश बैंकिंग के एमडी दिनेश कुमार और आईटीआई के प्रधानाचार्य ई. ललित कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई। ब्लड बैंक सोलन से डॉ. भाविका शर्मा, संजय, ज्योति और कैलाश मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्होंने किया रक्तदान 
शारदा, विशाल, अखिल राणा, हिमांशु, प्रदीप शर्मा, नरेश गांधी, रोहित, हरि कृष्ण, विनोद, नीतिश, तारा चंद, सोहेल, हितेंद्र, कार्तिक, पीयूष, आशीष आजाद, अर्श वर्मा, सुनील, राजन चौहान, विनय, ट्विंकल, मोहित, चांदनी, सचित, नितिका, प्रियंका, लक्ष्मी, वर्षा महंत, नवीन सिसोदिया, यशपाल समेत कई अन्य ने रक्तदान किया। कई लोगों बीपी कम होन और अन्य कारणों से रक्तदान नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह बाद कर सकते हैं रक्तदान : डॉ. भाविका
डॉ. भाविका शर्मा ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अब तीन माह बाद रक्तदान किया जा सकता है। स्वैच्छिक रक्तदान बीमारियां दूर करता है और किसी की अमूल्य जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने युवतियों को भी रक्तदान के लिए जागरूक किया। 

रक्तदान महादान, इससे बचाई जा सकती है दूसरों की जान : एसडीएम
 वहीं, अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से बुधवार को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर और डोहग आईटीआई के 66 युवाओं और प्रशिक्षुओं ने महादान किया।  शिविर का शुभारंभ एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की की इस पहल की प्रशंसा की और रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किए। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा और जिला ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अरिंदम के सहयोग से इस शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल कौंडल, प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर, अनुदेशक विरेंद्र पाल, लव कुमार, कुशल चौहान और मुख्य लैब तकनीशियन योगेश, आनंद स्वरूप, अश्वनी, राकेश,  हेमंत, रविंद्र कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

कोच गोपाल ने 59 साल की आयु में 29वीं बार किया रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर के खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने 59 साल की आयु में अपना 29वीं बार का रक्तदान किया। उन्होंने 1992 में 26 साल की उम्र में पहला रक्तदान किया था। तब से लेकर वे लगातार रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने अमर उजाला के रक्तदान अभियान की खूब प्रशंसा की।

आकृति बोलीं, पहली बार किया रक्तदान, अच्छा लग रहा
अंतरराष्ट्रीय योग शिक्षिका आकृति राणा ने 27 साल की आयु में पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि पहली बार रक्तदान कर अच्छा महसूस हो रहा है। अब वे भविष्य में समय-समय पर रक्तदान करेंगी। 

33 साल की आयु में सन्नी का पूरा हुआ 30वां रक्तदान
18 साल की आयु में पहली बार रक्तदान करने वाले जोगिंद्रनगर के युवा सन्नी गौतम ने रक्तदान शिविर में 30वीं बार रक्तदान किया। वे 33 साल के हैं।  कहा कि रक्तदान महादान हैं। रक्तदान के बाद आप तरोताजा महसूस करते हैं।


इन युवाओं ने किया रक्तदान
अजय कुमार, अनिश कुमार, निखिल कुमार, कुलदीप, मनोज कुमार, भारत ठाकुर, संजीव कुमार, दौलत, चमन गौतम, रोहिल कुमार, गौरव ठाकुर, आदर्श सकलानी, पानुल खान, अक्षय कुमार, निखिल कुमार, जाहिर खान, अशोक कुमार, समीर खान, आदित्य ठाकुर, नीरज राना, पंकज, देशराज, जतिन, मुनीश ठाकुर, साकु सकलानी, रजत ठाकुर, अभय राणा, संतोष कुमार, अमन कपूर, प्रिंस, हिमांशु, सौरभ, रविंद्र कुमार, अभिमन्यु, अंकित कुमार, ऋषभ राणा, सर्वजीत ठाकुर, अमित राणा, अंकित, राहुल ठाकुर, दविंद्र, शुभम राणा, विरेंद्र पाल, रोहित कुमार, दीपक, शुभम कौंडल, आशीष कुमार, दलीप सिंह, गुलेर बरठा, अभय कुमार, रोहित ठाकुर, स्पर्श ठाकुर, प्रशांत कुमार, नवीन कुमार, अजय सहित युवाओं ने रक्तदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed