फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   amar ujala education abhiyan teaching in shimla schools with modern techniques

अमर उजाला शिक्षा अभियान: कोरोना के बाद स्कूलों में आधुनिक तकनीक से पढ़ाई

Sun, 27 Mar 2022 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Mar 2022 01:04 PM IST
सार

बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों पर स्कूल में मोबाइल फोन लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोनाकाल के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं के चलते कुछ विद्यार्थी मोबाइल के आदी हो चुके थे अब धीरे-धीरे उनसे यह आदत छूट रही है।

विज्ञापन
amar ujala education abhiyan teaching in shimla schools with modern techniques
शिक्षा अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के कारण दो साल तक बंद रहे स्कूलों के खुलने पर अब शिक्षकों को सबसे ज्यादा मेहनत छोटे बच्चों पर करना पड़ रही है। बच्चे कक्षाओं में बैठना तक भूल गया है। इसलिए स्कूलों में विशेष तौर पर छोटे बच्चों को खुला माहौल दिया जा रहा है। कक्षाओं के बीच खिलौने रखे हैं ताकि बच्चा खेलते-खेलते पढ़ भी सकें। कोरोना के बाद स्कूलों में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। इसमें प्रोजेक्टर, डिजिटल क्लास रूम और इंटरनेट के जरिये बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। 

विज्ञापन


बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों पर स्कूल में मोबाइल फोन लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोनाकाल के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं के चलते कुछ विद्यार्थी मोबाइल के आदी हो चुके थे अब धीरे-धीरे उनसे यह आदत छूट रही है। स्कूलों में पढ़ाने की तकनीक में भी आवश्यकता अनुसार बदलाव लाया है। नर्सरी और केजी के बच्चों को प्ले वे तकनीक से पढ़ाया जा रहा है। बड़ी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए निजी और सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम तथा स्मार्ट बोर्ड की व्यवस्था की है। साइंस, भूगोल सहित अन्य मुश्किल विषयों को पढ़ाने के लिए कक्षाओं में प्रोजेक्टर लग चुके हैं। कोरोना के बाद स्कूलों में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ा है।
विज्ञापन


पिछली कक्षा का करवा रहे अभ्यास : मारकंडे 
लालपानी ब्वॉयज स्कूल के प्रधानाचार्य रामकृष्ण मारकंडे ने कहा कि कोरोनाकाल में दो साल में हुए पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए विद्यार्थियों को पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम का भी अभ्यास करवा रहे हैं। इससे उनका आधार मजबूत होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली कक्षाओं की लगवा दी ट्यूशन : डॉ. संयोगिता 
अभिभावक डॉ. संयोगिता ठाकुर ने कहा कि बच्चों के लिए कोरोनाकाल का यह दो साल का समय बहुत अधिक था। बच्चे पढ़ाई में पीछे न रहे इसके लिए पिछली कक्षाओं के मुश्किल विषयों की ट्यूशन कक्षाएं शुरू करवा दी हैं। 


स्मार्ट क्लास रूम का हो रहा इस्तेमाल : मीरा 
छोटा शिमला स्कूल की प्रधानाचार्य मीरा शर्मा ने कहा कि छात्रों को पढ़ाने और सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं। स्मार्ट क्लास रूम में डिजिटल बोर्ड लगाए हैं। आईटी लैब का भी इस्तेमाल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed