फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Amar Ujala Education Abhiyan Extra teachers encouraging students in schools Chamba Himachal Pradesh

अमर उजाला शिक्षा अभियान: शिक्षक कर रहे बच्चों की काउंसलिंग, गतिविधियों के साथ बढ़ा रहे मनोबल

Sun, 27 Mar 2022 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Mar 2022 01:18 PM IST
सार

दो साल तक स्कूल बंद रहने के कारण शिक्षा का स्तर भी गिरा है। ऐसे में शिक्षक जहां बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, वहीं परीक्षाओं में बेहतर करने के लिए टिप्स भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Education Abhiyan Extra teachers encouraging students in schools Chamba  Himachal Pradesh
शिक्षा अभियान - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरोना काल में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ा है। विद्यार्थियों का मनोबल काफी गिरा है और अब इस गिरे मनोबल को बढ़ाने के लिए शिक्षक भरसक प्रयास कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों में अन्य मनोरंजन की गतिविधियां भी करवाई जा रही हैं। अध्यापक बच्चों को प्रेरित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जिला चंबा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल करियां और कुम्हारका में अध्यापक बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए रोजाना लेक्चर दे रहे हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी की जा रही है। दो साल तक स्कूल बंद रहने के कारण शिक्षा का स्तर भी गिरा है। ऐसे में शिक्षक जहां बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, वहीं परीक्षाओं में बेहतर करने के लिए टिप्स भी दे रहे हैं। अध्यापकों को जहां मौका मिल रहा है, वहां समूह में खड़े बच्चों के साथ आत्मविश्वास को बढ़ाने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उत्साह के साथ परीक्षा दे रहे बच्चे : दीपक
करियां स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक महाजन ने बताया कि वर्तमान में परीक्षाओं का दौर है। ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन परीक्षा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्साह के साथ बच्चे परीक्षा देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ भी कर रहा मेहनत: प्रधानाचार्य 
कुम्हारका स्कूल के प्रधानाचार्य परीक्षित शर्मा का कहना है कि कोरोना महामारी में पढ़ाई का नुकसान हुआ है। इसको लेकर स्टाफ अब काफी मेहनत कर रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों को प्रेरित करने के लिए काफी गतिविधियां की जा रही हैं।

जगाया जा रहा आत्मविश्वास : मनजीत
प्रवक्ता मनजीत कुमार का कहना है कि कोविड के बाद शिक्षक रोजाना विद्यार्थियों के सीखने की आदत को सुधार रहे हैं। आत्मविश्वास जगाया जा रहा है। एकाग्रता के लिए काफी गतिविधियां भी करवाई जा रही हैं।


बच्चों को किया जा रहा प्रेरित : राजीव
अध्यापक राजीव गुप्ता का कहना है कि सिलेबस पूरा करवाने के साथ ही अन्य गतिविधियां भी करवाई जा रही हैं, जिससे बच्चों का स्कूल में मन लगा रहे। परीक्षाओं के चलते भी बच्चों को प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed