फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amar Ujala Disha Scholarship Examination in Crescent Senior Secondary School, Tutu, Shimla, students showed en

शिमला: क्रिसेंट स्कूल टुटू में अमर उजाला दिशा छात्रवृत्ति परीक्षा, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

Sat, 10 Feb 2024 06:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Feb 2024 06:59 PM IST
सार

विद्यार्थियों ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा को देकर उन्हें एक अलग अनुभव हुआ है। स्कूल परिसर में ग्यारह बजे शुरू होने वाली परीक्षा देने के लिए सुबह दस बजे ही विद्यार्थी पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
Amar Ujala Disha Scholarship Examination in Crescent Senior Secondary School, Tutu, Shimla, students showed en
क्रिसेंट स्कूल टुटू में अमर उजाला दिशा छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला ने शनिवार को राजधानी शिमला के क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू में दिशा छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया। इसमें स्कूल के दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा को देकर उन्हें एक अलग अनुभव हुआ है। स्कूल परिसर में ग्यारह बजे शुरू होने वाली परीक्षा देने के लिए सुबह दस बजे ही विद्यार्थी पहुंच गए थे। ग्यारह बजे शुरू हुई परीक्षा एक घंटे तक चली। इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिका में अपना विवरण भरने का तरीका भी सीखा तथा एक घंटे की इस परीक्षा में आए प्रश्नों को समय में बांटकर तय समय में हल करने की कला जानीं। शहर में बनाए गए इस एक मात्र परीक्षा केंद्र में 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें दसवीं के 19, ग्यारहवीं के 9 और बारहवीं के 20 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला की पहल सराहनीय
अमर उजाला की स्कूली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में मदद करने के लिए शुरू की गई छात्रवृति परीक्षा एक सराहनीय कदम है। इससे एक ओर जहां होनहार, जरूरतमंद विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है, वहीं पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए एक रास्ता भी मिलेगा। कहा कि सर्दियों की छुटिटयों के बावजूद स्कूल के विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में रुचि दिखाई और पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। परीक्षा प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न पर हुई है। इससे उनको भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का पहला अनुभव भी हुआ है। -सुभाष चंद, प्रधानाचार्य, क्रिसेंट स्कूल टुटू
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद का आकलन करने का मिला मौका
अमर उजाला की इस छात्रवृत्ति परीक्षा में पूछे गए सवाल अब तक पढ़े गए पाठ्यक्रम में से ही थे। इससे यह जानने और आकलन करने का मौका मिला कि हमें कितना आता है। कितनी मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रश्न समझने और हल करने में कोई समस्या पेश नहीं आई।-छात्र, सुजल ठाकुर

परीक्षा में रोचक ढंग से पूछे गए थे सवाल
दिशा छात्रवृत्ति परीक्षा में सवालों को रोचक अंदाज में पूछा था। लगभग हर विषय से संबंधित सवाल थे। प्रतियोगी परीक्षा के पैटर्न पर हुई इस परीक्षा को देकर मन में जो डर था वो कम हुआ है, इससे आगे के लिए अनुभव मिला है। परीक्षा में अपने ज्ञान को परखने के साथ छात्रवृत्ति पाने का स्वर्णिम मौका अमर उजाला ने दिया है, जिसका पूरा लाभ उठाने का प्रयास किया है।-अक्षिता, छात्रा





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed