फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   all party meeting: Assembly Speaker sought constructive cooperation from the ruling party and opposition in co

सर्वदलीय बैठक: विधानसभा अध्यक्ष ने शीतकालीन सत्र के संचालन में सत्ता पक्ष-प्रतिपक्ष से मांगा रचनात्मक सहयोग

Mon, 18 Dec 2023 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन(कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Dec 2023 08:09 PM IST
सार

प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने कार्यालय कक्ष में शीत सत्र से पूर्व आयोजित सर्वदलीय बैठक में सत्ता पक्ष, प्रतिपक्ष तथा निर्दलीय विधायकों से शीतकालीन सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की है। 

विज्ञापन
all party meeting: Assembly Speaker sought constructive cooperation from the ruling party and opposition in co
विधानसभा शीतसत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक आयोजित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने कार्यालय कक्ष में विस सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक में सत्ता पक्ष, प्रतिपक्ष तथा निर्दलीय विधायकों से शीतकालीन सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की है। इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, सदस्य सुखराम चौधरी तथा निर्दलीय विधायक होशियार सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन


पठानिया ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा की अपनी एक गरिमा है और इसका गौरवमयी इतिहास रहा है। अत: इसके अनुरूप सभी सदस्य नियमों की परिधि में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं तथा उस पर सार्थक चर्चा करें ओर सरकार से उसका उत्तर पाएं। उन्होंने सत्ता पक्ष से अनुरोध किया कि वे सदस्यों को उनकी सूचनाओं का तथ्यों सहित शीघ्र जवाब दें। पठानिया ने कहा कि उनका भरसक प्रयास रहेगा कि वे सभी को अपनी-अपनी बात रखने का मौका देंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed