Power Lifting Competition: धर्मशाला में ऑल इंडिया महिला इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग स्पर्धा शुरू
कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों से 100 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। प्रदेश सरकार शिक्षा और खेलों की बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया महिला इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग स्पर्धा इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में शुरू हुई। शुभारंभ कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने किया। इस मौके पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. हरमोहिंद्र सिंह बेदी, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल, कुशाभाऊ ठाकरे, प्रो. बलदेव भाई शर्मा, धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा और शाहपुर से केवल सिंह पठानिया भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों से 100 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और खेलों की बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विश्वविद्यालयों को छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा और शोध के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी आगे ले जाने की जरूरत है।
कुछ निजी विश्वविद्यालयों की ओर से जाली डिग्रियां देने के वजह से शिक्षा जगत पर धब्बा लगा है। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्य सराहनीय हैं। हरमोहिंद्र सिंह बेदी ने कहा कि खेलों से संस्कृति को दर्शाया जाता है। खेलों से रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं और खेलकूद प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर विशेष अतिथि प्रो. बलदेव शर्मा ने कहा कि शिक्षा खेलों के बगैर अधूरी है और यह प्रतियोगिता देश की नारी शक्ति के लिए समर्पित है। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का जल्द निर्माण होना चाहिए। विशेष अतिथि शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने भी प्रतिभागियों का स्वागत किया।
सीयू मोहाली की कंचन, कालीकट विवि की अनीषा ने जीता स्वर्ण पदक
इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में शुरू हुई आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग स्पर्धा के पहले दिन 47 और 52 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले हुए। इस दौरान 47 किग्रा वर्ग में 55, जबकि 52 किलो वर्ग में 66 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन हुए इन मुकाबलों में 47 किलोग्राम भार वर्ग में कालीकट यूनिवर्सिटी की अनीषा ने 407.5 किलोग्राम भार उठा कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में 392.5 किलोग्राम वजन उठाने वाली स्वामी रामानांद मर्थवाड़ा विद्यापीठ नांदेड़ की काजल कृष्णा ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 392.5 किलोग्राम का वजन उठाने वाले महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी कोटयम की अमृथा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा 52 किलोग्राम भार वर्ग में सीयू मोहाली की कंचन स्वामी ने 415 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गुरु जमबेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलाजी हिसार की कोमल ने 405 किलोग्राम वजन उठा कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा टीपीई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की इलंकिया ने 402.5 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन 52, 63 और 49 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।