फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All India volleyball Competition will be held in Rampur from May 14 to 16

Shimla News: रामपुर में 14 से 16 मई तक होगी आल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता

Tue, 04 Apr 2023 07:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Apr 2023 07:18 PM IST
सार

पदम छात्र स्कूल खेल मैदान में होने वाली इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 मई तक होगा। 

विज्ञापन
All India volleyball Competition will be held in Rampur from May 14 to 16
वॉलीबॉल - फोटो : social media

विस्तार

 पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दिवगंत वीरभद्र सिंह और शहीद पवन धंगल की याद में रामपुर में ऑल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पदम छात्र स्कूल खेल मैदान में होने वाली इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 मई तक होगा। इसी कड़ी में मंगलवार को एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बुशहर वॉलीवाल एसोसिएशन की ओर से करवाई जाने वाली ऑल इंडिया इनवाइटेड वॉलीबाल चैंपियनशिप के पोस्टर का अनावरण किया। प्रतियोगिता में देशभर से आठ टीमें आमंत्रित की गई हैं और साथ ही क्षेत्र की स्थानीय 20 टीमें भी इस प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी।

विज्ञापन


एसोसिएशन अध्यक्ष बांका राम भलूनी ने बताया कि विजेता टीम को 75,000 रुपये और उपविजेता टीम को 45,000 रुपये के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस अवसर पर राजेंद्र ठाकुर, रंजीत कंवर, राजेश गुप्ता, डीडी कश्यप, केवल राम भलूनी, अश्वनी शर्मा, रत्न डोगरा, हेमराज, श्याम सैनी, सुधीर ग्रैक और सुरेंद्र ब्यूंथली मौजूद रहे। वहीं, एसडीएम निशांत तोमर ने कहा कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य प्रतिभा को निखारना है। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संभावित पदक विजेताओं का पोषण करना है। उन्होंने एसोसिएशन के सभी सदस्यों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed