Una News: पटरी पर दौड़ेंगी सभी रद्द ट्रेनें, 20 दिन बाद नियमित होगी जनशताब्दी
नंगल में रेलवे ट्रैक के आधुनिकीकरण का कार्य सोमवार देर शाम लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने दौलतपुर चौक और ऊना रेलवे स्टेशन पर रद्द चल रहीं जनशताब्दी सहित चार ट्रेनों को फिर बहाल कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। मंगलवार से ऊना से आवागमन करने वाली आठ ट्रेनों से यात्रा का लाभ यात्रियों को फिर मिलना शुरू हो जाएगा। नंगल में रेलवे ट्रैक के आधुनिकीकरण का कार्य सोमवार देर शाम लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने दौलतपुर चौक और ऊना रेलवे स्टेशन पर रद्द चल रहीं जनशताब्दी सहित चार ट्रेनों को फिर बहाल कर दिया गया है। नई दिल्ली तक सफर का लाभ देने वाली जनशताब्दी ट्रेन करीब 20 दिन बाद ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। बीते दिनों जिला सहित उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ से कई स्थानों पर ट्रैक धंस गए थे। इस बीच इस कारण रेल यातायात प्रभावित होने के बीच ऊना आने वाली सभी ट्रेनों की स्थिति डांवाडोल रही। जनशताब्दी को भी रद्द कर दिया गया। अब पहली अगस्त से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 5:00 बजे ऊना रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इसके अलावा रद्द चल रहीं अन्य ट्रेनों में ऊना-सहारनपुर, दौलतपुर चौक नंगल, अंबाला आदि ट्रेनों के पहिये भी ऊना, अंब अंदौरा और दौलतपुर चौक तक चलेंगे।
ऊना, चंडीगढ़ के बीच रद्द करनी पड़ी वंदे भारत
सोमवार को रेलवे बोर्ड की ओर से हिमाचल एक्सप्रेस को रद्द करने की सूचना थी, लेकिन दिल्ली से आने वाली सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन को भी चंडीगढ़ और ऊना के बीच रद्द करना पड़ा। इसका मुख्य कारण नंगल में चल रहा ट्रैक कंप्यूटरीकरण कार्य रहा। ट्रैक आधुनिकीकरण के कार्य को युद्ध स्तर पर जुटी टीम ने सोमवार देर शाम तक बहाल करना था। इसी कार्य के अंतिम चरण में होने के चलते सोमवार सुबह 10:35 पर ऊना पहुंचने वाली वंदे भारत ट्रेन को चंडीगढ़ तक सीमित किया गया। जबकि हिमाचल एक्सप्रेस को दिल्ली से अंबाला तक ही चलाया गया। इसके अलावा साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन भी दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ घंटे की देरी से शाम 4:00 बजे चली। सोमवार से ऊना से दौड़ने वाली आठ ट्रेन तो साप्ताहिक नांदेड़ साहिब ट्रेन बिना रुके पहुंचेगी।
सोमवार को दौलतपुर चौक, अंब अंदौरा और ऊना रेलवे स्टेशन पर रद्द रहीं जनशताब्दी एवं चार ट्रेनें बहाल की गई हैं। अन्य ट्रेनें भी आएंगी। हालांकि मौसम की बाधा बीच में न आए तो यात्री फिर ऊना से दौड़ने वाली सभी ट्रेनों का लाभ ले पाएंगे। -रोहदाश सिंह, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन ऊना।
विज्ञापन विज्ञापन