फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Alertness on india tibet border Near Kinnaur himachal pradesh after india china clash

सेना ने भारत-तिब्बती सीमा पर बढ़ाई चौकसी, पंचायतें भी हुईं अलर्ट

Thu, 18 Jun 2020 09:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर बीरबल नेगी, अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
बीरबल नेगी, अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 Jun 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Alertness on india tibet border Near Kinnaur himachal pradesh after india china clash
- फोटो : अमर उजाला

जनजातीय जिला किन्नौर में भारत-तिब्बत सीमा पर भी सेना ने चौकसी बढ़ा दी है। लद्दाख की गलवां घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद भारतीय सेना ने किन्नौर जिले में तिब्बत के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा में सुरक्षा के पूरे प्रबंध कर लिए हैं। इस घटना के बाद जिला किन्नौर में भारतीय सेना, आईटीबीपी, किन्नौर पुलिस और भारत तिब्बत सीमा के साथ लगती पंचायतें भी सतर्क हो गई हैं। जिला प्रशासन ने भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। पंचायत क्षेत्र के लोगों को हिदायत दी है गई कि अंजान व्यक्ति दिखता है तो तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दें। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कुन्नोचारंग पंचायत प्रधान पूर्ण सिंह नेगी ने बताया कि उनकी पंचायत भारत-तिब्बत सीमा से लगती है। सोमवार रात को लद्दाख की गलवां घाटी में स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद उनकी पंचायत भी सतर्क है। सेना के अधिकारियों से भी बातचीत हुई है, जिसमें ग्रामीणों को 25 किलोमीटर के दायरे से बाहर जाने पर मनाही की गई है। ग्रामीणों को सूचित कर दिया गया है। शलखर पंचायत प्रधान बलवीर ने बताया कि उनके क्षेत्र में अभी माहौल शांत है। लोग सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने भेड़पालकों को दूरदराज क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है। पुलिस ने भी मूरंग, सांगला और पूह पुलिस थाना सहित, यंगथंग चौकी के जवानों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने पुलिस थानों और चौकियों में तैनात कर्मियों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस जिला मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित कंट्रोल रूम को सूचित करने के निर्देश जारी किए हैं। उधर, उपायुक्त गोपाल चंद ने कहा कि भारत चीन के बीच पनपे तनाव को देखते हुए जिला किन्नौर में अलर्ट कर दिया गया है। सभी सीमावर्ती पुलिस थानों और चौकियों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed