{"_id":"5fe5f1f98ebc3e3d723f869e","slug":"alert-in-himachal-regarding-new-coronavirus-strain-instructions-to-identify-people-from-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस स्ट्रेन को लेकर हिमाचल में अलर्ट, ब्रिटेन से आए लोगों की पहचान करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस स्ट्रेन को लेकर हिमाचल में अलर्ट, ब्रिटेन से आए लोगों की पहचान करने के निर्देश
Fri, 25 Dec 2020 08:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Dec 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
ब्रिटेन से अन्य देशों में पहुंचे नए कोरोना वायरस को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार अलर्ट पर है। सरकार लगातार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से संपर्क बनाए हुए है। यह वायरस 70 फीसदी की रफ्तार से फैल रहा है। प्रदेश में हिम सुरक्षा के तहत चलाए जा रहे अभियान में शामिल स्वास्थ्य टीम को निर्देश दिए हैं कि वह कोरोना वायरस के तहत नए स्ट्रेन के बारे में भी लोगों की पहचान करें। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने डीसी और सीएमओ को ब्रिटेन से आए लोगों की पहचान करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में ऐसा मामला नहीं है। लेकिन सरकार सतर्क है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को इस वायरस को लेकर एहतियात बरतने को कहा है। अगर हिमाचल में ऐसे लोग आए हैं तो इनके सैंपल लेने को कहा है। ब्रिटेन, केरल के बाद दिल्ली में नए कोविड स्ट्रेन वायरस की पुष्टि हुई है। कांगड़ा जिले में ब्रिटेन से आठ दिसंबर के बाद कुल 21 लोग आए हैं। इनमें से 13 लोगों की पहचान कर ली गई है, जबकि बाकि आठ लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं, 13 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है।