फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Alert in Himachal after the ruckus in Sanjauli, instructions not to allow crowd to gather around mosques

Shimla Masjid Case: संजौली में बवाल के बाद हिमाचल में अलर्ट, मस्जिदों के आसपास भीड़ नहीं जुटने देने के निर्देश

Thu, 12 Sep 2024 10:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Sep 2024 10:09 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस मामले में पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा से फीडबैक लिया। इस दौरान सुक्खू ने डीजीपी, एडीजी और डीजी को मौके पर रहने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Alert in Himachal after the ruckus in Sanjauli, instructions not to allow crowd to gather around mosques
संजाैली प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संजौली में मस्जिद के निर्माण को लेकर उपजे विवाद के चलते हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बुधवार को बवाल के बाद मस्जिदों के आसपास भीड़ न जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। आने जाने वालों पर पूरी नजर रखी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस मामले में पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा से फीडबैक लिया। इस दौरान सुक्खू ने डीजीपी, एडीजी और डीजी को मौके पर रहने के निर्देश दिए। डीजीपी को घटनाक्रम के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग ने हिमाचल के बाॅर्डर एरिया में चौकसी बढ़ा दी है।

विज्ञापन




शिमला, चंबा, नाहन, मंडी के अलावा जहां मुस्लिम बस्तियां हैं, वहां चौबीस घंटे निगरानी रखने के लिए कहा है। बाहरी राज्य के साथ लगती हिमाचल की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गाड़ियों की वेरिफिकेशन के बाद ही लोगों को हिमाचल में प्रवेश करने दिया जा रहा है। सरकार ने जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक को मस्जिद के इर्द - गिर्द पुलिस बल तैनात करने के लिए कहा है। जब तक मामला शांत नहीं हो जाता, तब तक पुलिस चौकसी बरतने को कहा है। इसके अलावा सरकार ने मुस्लिम समुदाय के कॉलोनियों में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ाई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी घटनाक्रम को लेकर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed