{"_id":"5f3cd2d77058b331b7368226","slug":"alcohol-party-in-covid-care-centre-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में लापरवाही का एक और मामला, अब कोविड केयर सेंटर में शराब-चिकन पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में लापरवाही का एक और मामला, अब कोविड केयर सेंटर में शराब-चिकन पार्टी
Wed, 19 Aug 2020 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चंबा जिले में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। अब एक कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन मरीजों का शराब के जाम छलकाते और चिकन पार्टी करते हुए फोटो वायरल हुआ है। मामला सामने आने के बाद एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इससे पहले भी चेकिंग के दौरान सुरक्षा कर्मचारी ने एक व्यक्ति से शराब की बोतल पकड़ी थी।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि कोविड केयर सेंटर में जहां परिजनों को छोड़कर अन्य लोगों की आवाजाही पर रोक रहती है तो ऐसे में सेंटर के भीतर शराब और चिकन कौन पहुंचा रहा है। वायरल फोटो कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा अब इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कह रहा है लेकिन इस घटना ने दोनों की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
चंबा जिला में 295 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वर्तमान समय में 98 संक्रमित हैं जबकि अन्य स्वस्थ हो चुके हैं। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें एक कोविड केयर सेंटर में शराब और चिकन पार्टी की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
इस बारे में नोडल ऑफिसर को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने भी बताया कि मामले की जांच के लिए नोडल अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। वह जल्द ही रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर में परिजनों के अलावा अन्य की आवाजाही की मनाही रहती है।