Shimla news: अखिलेश प्रताप सिंह बोले- दो महीने तक चलेगा हाथ से जोड़ो हाथ अभियान
कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि हिमाचल में आज से दो माह तक चलेगा हाथ से जोड़ो हाथ अभियान चलाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि हिमाचल में आज से दो माह तक चलेगा हाथ से जोड़ो हाथ अभियान चलाया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार देश में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर काबू नहीं कर पाई है। वर्तमान केंद्र सरकार ने 155 लाख करोड़ काकर्ज लिया है। केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर प्रदेश के लोगों को बूथ स्तर पर जागरूक किया जाएगा ताकि हिमाचल की तर्ज पर कें द्र सरकार को भी उखाड़ फेंका जा सके। केंद्र के विभागों में 30 लाख पद खाली है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक 132 दिन की भारत यात्रा की है और उन्होंने 3,900 किलोमीटर का सफर तय किया है। राहुल गांधी का संदेश देश के 6 लाख गांवों और 2.50 लाख पंचायतों में दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं। देश की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है।
कांग्रेस के जिला शिमला और किन्नौर में ब्लॉक समन्वयक तैनात
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए जिला शिमला और किन्नौर के लिए विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक समन्वयक नियुक्त किए हैं। से इस अभियान का विधानसभा क्षेत्र में संचालन करेंगे।प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला शिमला और किन्नौर के लिए नियुक्त जिला समन्वयक केहर सिंह खाची और देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संस्तुति पर दोनों जिलों के ब्लॉक समन्वयक नियुक्त किए हैं। शिमला ग्रामीण विधानसभा के लिए राजेश शर्मा और प्रदीप वर्मा, रोहड़ू पवन चौहान, शक्ति लाल और महेंद्र बासु, चौपाल भगत राम पंवार और रमेश जनदेव, ठियोग रमेश हेटा और नरेश कैंथला को नियुक्त किया गया है। कसुम्पटी क्षेत्र के लिए दीपक रोहल और ओम प्रकाश, जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए राकेश शरकोली, मुन्नी लाल नारसेट और प्रताप चौहान को लगाया है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हरदयाल ठाकुर और राजेश लारज़ू को ब्लॉक समन्वयक नियुक्त किया है। जिला किन्नौर के पूह बलॉक के लिए दमडोल और प्रेम प्रकाश, कल्पा ब्लॉक जय कृष्ण नेगी और अंकुश नेगी और निचार अनिल नेगी और रोबिन नेगी को समन्वयक नियुक्त किया गया है।