फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Akhilesh Pratap Singh said - Join hands campaign will run for two months

Shimla news: अखिलेश प्रताप सिंह बोले- दो महीने तक चलेगा हाथ से जोड़ो हाथ अभियान

Wed, 25 Jan 2023 09:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Jan 2023 09:05 PM IST
सार

कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि हिमाचल में आज से दो माह तक चलेगा हाथ से जोड़ो हाथ अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
Akhilesh Pratap Singh said - Join hands campaign will run for two months
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि हिमाचल में आज से दो माह तक चलेगा हाथ से जोड़ो हाथ अभियान चलाया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार देश में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर काबू नहीं कर पाई है। वर्तमान केंद्र सरकार ने 155 लाख करोड़ काकर्ज लिया है। केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर प्रदेश के लोगों को बूथ स्तर पर जागरूक किया जाएगा ताकि हिमाचल की तर्ज पर कें द्र सरकार को भी उखाड़ फेंका जा सके। केंद्र के विभागों में 30 लाख पद खाली है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक 132 दिन की भारत यात्रा की है और उन्होंने 3,900 किलोमीटर का सफर तय किया है। राहुल गांधी का संदेश देश के 6 लाख गांवों और 2.50 लाख पंचायतों में दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं। देश की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के जिला शिमला और किन्नौर में ब्लॉक समन्वयक तैनात 
 हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए जिला शिमला और किन्नौर के लिए विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक समन्वयक नियुक्त किए हैं। से इस अभियान का विधानसभा क्षेत्र में संचालन करेंगे।प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला शिमला और किन्नौर के लिए नियुक्त जिला समन्वयक केहर सिंह खाची और  देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संस्तुति पर दोनों जिलों के ब्लॉक समन्वयक नियुक्त किए हैं। शिमला ग्रामीण विधानसभा के लिए राजेश शर्मा और प्रदीप वर्मा, रोहड़ू पवन चौहान, शक्ति लाल और महेंद्र बासु, चौपाल भगत राम पंवार और रमेश जनदेव, ठियोग रमेश हेटा और नरेश कैंथला को नियुक्त किया गया है। कसुम्पटी क्षेत्र के लिए दीपक रोहल और ओम प्रकाश, जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए राकेश शरकोली, मुन्नी लाल नारसेट और प्रताप चौहान को लगाया है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हरदयाल ठाकुर और राजेश लारज़ू को ब्लॉक समन्वयक नियुक्त किया है। जिला किन्नौर के पूह बलॉक के लिए दमडोल और प्रेम प्रकाश, कल्पा ब्लॉक  जय कृष्ण नेगी और अंकुश नेगी और निचार अनिल नेगी और रोबिन नेगी को समन्वयक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed