फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Akhil Bartiya Shikshak Mahasangh gave Shiksha Bhushan Award in function at Kufri shimla

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ: प्रो. कपिल, डॉ. बद्री प्रसाद और रेणु को ‘शिक्षा भूषण’ पुरस्कार

Sun, 19 Dec 2021 09:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Dec 2021 09:07 PM IST
सार

प्रो. कपिल कपूर विश्व स्तर पर प्रशंसित शिक्षाविद हैं और उनके शिक्षण कार्यों, प्रकाशनों और शोध ने उन्हें विपुल लेखक और उत्कृष्ट शोधकर्ता बना दिया है। कई संस्थानों ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है।

विज्ञापन
Akhil Bartiya Shikshak Mahasangh gave Shiksha Bhushan Award in function at Kufri shimla
शिक्षाविदों को शिक्षा भूषण पुरस्कार से सम्मानित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक गुरु ज्ञानानंद महाराज एवं मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर ने रविवार को शिमला में संयुक्त रूप से तीन शिक्षाविदों को शिक्षा भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम) 2015 से ऐसे शिक्षाविदों को हर साल शिक्षा भूषण पुरस्कार से सम्मानित करता है। पुरस्कार विजेताओं में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी शिमला के चेयरपर्सन प्रो. कपिल कपूर, वयोवृद्ध शिक्षाविद डॉ. बद्री प्रसाद पंचोली और कवि तथा लेखक, शिक्षाविद और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रेणु दांडेकर शामिल रहे। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक लाख और एक प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

विज्ञापन


प्रो. कपिल कपूर विश्व स्तर पर प्रशंसित शिक्षाविद हैं और उनके शिक्षण कार्यों, प्रकाशनों और शोध ने उन्हें विपुल लेखक और उत्कृष्ट शोधकर्ता बना दिया है। कई संस्थानों ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है। प्रो. कपूर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न समितियों के सदस्य भी हैं। डॉ. बद्री प्रसाद पंचोली एक प्रशंसित शिक्षाविद, कवि, नाटककार, पत्रकार, भाषा वैज्ञानिक और सामाजिक विचारक हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने सम्मानित किया है। रेणु दांडेकर लोकमान्य पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं, एक प्रख्यात लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता और विख्यात शिक्षिका हैं। दांडेकर को शिक्षा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए कई संस्थानों की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन


भगवद्गीता पर अपने शोध के लिए प्रतिष्ठित ज्ञानानंद महाराज ने पंडाल में उपस्थित शिक्षक कार्यकर्ताओं और अतिथियों तथा शिक्षा भूषण पुरस्कार प्राप्त करने वालों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शिक्षक सामाजिक सुधार लाने में समाज का मार्गदर्शन भी करते हैं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने अपने स्वागत भाषण में विभिन्न गतिविधियों और ‘शिक्षा भूषण’ पुरस्कार के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीआरएसएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. जेपी सिंघल ने भी वक्तव्य प्रस्तुत किया। एबीआरएसएम के महासचिव शिवानंद सिंधनकेरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एनएल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, अखिल भारतीय राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, उत्तरी क्षेत्र मीडिया प्रभारी दर्शन भारती, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. माम राज पुंडीर, महासचिव विनोद सूद, प्रदेश मीडिया प्रभारी दर्शन लाल भीष्म सिंह समेत अन्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed