{"_id":"650e8ee2c07a6517430bdbf7","slug":"ajit-singh-saklani-of-dharampur-elected-unopposed-as-vice-president-of-high-court-bar-association-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धर्मपुर के अजीत सिंह सकलानी निर्विरोध चुने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धर्मपुर के अजीत सिंह सकलानी निर्विरोध चुने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष
Sat, 23 Sep 2023 12:38 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:38 PM IST
सार
मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल की सिद्धपुर पंचायत के गांव डेढल से संबंध रखने वाले अजीत सिंह सकलानी को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने पर धर्मपुर के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
अजीत सिंह सकलानी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल की सिद्धपुर पंचायत के गांव डेढल से संबंध रखने वाले अजीत सिंह सकलानी को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने पर धर्मपुर के लोगों में खुशी की लहर है। अजीत सिंह सकलानी वर्तमान में हिमाचल भाजपा किसान मोर्चा के युवा अध्यक्ष हैं। संघ से जुड़े और प्रदेश हाईकोर्ट शिमला में अधिवक्ता के तौर पर कार्य करते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में इन्हें हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया है। अजीत सिंह सकलानी एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी भी है। सिद्धपुर पंचायत प्रधान रीता देवी, उप प्रधान लेखराज, बहरी पंचायत प्रधान पूजा देवी, धर्मपुर पंचायत प्रधान ज्योति देवी, राज ठाकुर जसपाल सिंह, संजय कुमार, जोगिंदर सिंह, दुनी चंद, कालिदास ने उन्हें बार एसोसिएशन का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है।
विज्ञापन