फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Air flights between Delhi-Bhuntar will start after four months

चार माह बाद दिल्ली-भुंतर के बीच शुरू होंगी हवाई उड़ानें

Thu, 09 Jul 2020 06:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Jul 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Air flights between Delhi-Bhuntar will start after four months
भुंतर एयरपोर्ट

हिमाचल में पर्यटन गतिविधियां खुलने के बाद अब हवाई सेवा भी शुरू होने जा रही है। कोरोना महामारी के बीच चार माह बाद 16 जुलाई से सप्ताह में तीन दिन दिल्ली-भुंतर के बीच एयर इंडिया का 72 सीटर विमान उड़ान भरेगा। इसको लेकर भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी को सेवा शुरू को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। दिल्ली से भुंतर का किराया करीब 6500 रुपये होगा, जबकि भुंतर से दिल्ली का किराया करीब 14000 रुपये तक रहेगा।

विज्ञापन


सोमवार, गुरुवार और शनिवार को होने वाली उड़ानों के लिए सवारियों को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि उड्डयन मंत्रालय और स्वास्थ्य विभाग के जो भी एहतियातन आदेश हैं, उनके तहत ही उड़ानें होंगी। दिल्ली से सुबह 6:45 बजे उड़ान होगी और सुबह 8:05 बजे जहाज लैंड करेगा। यहां साढ़े आठ बजे दिल्ली के लिए जहाज रवाना होगा और 9:50 बजे दिल्ली लैंड करेगा। दिल्ली से 50-55 यात्री आ सकेंगे, जबकि भुंतर से मात्र 20 यात्री एक समय में जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed