{"_id":"64be8439230736cdc1043d17","slug":"agriculture-minister-said-govt-runs-with-the-coordination-of-office-bearers-and-officers-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कृषि मंत्री बोले- पदाधिकारियों और अधिकारियों के तालमेल से चलती है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कृषि मंत्री बोले- पदाधिकारियों और अधिकारियों के तालमेल से चलती है सरकार
Mon, 24 Jul 2023 07:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 24 Jul 2023 07:31 PM IST
सार
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि सरकार चलाने के लिए पदाधिकारियों और अधिकारियों में तालमेल होना जरूरी है। इक्का-दुक्का केस हो सकता है। इसे थम रूल नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन
कृषि मंत्री चंद्र कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य की ओर से अधिकारियों दी नसीहत के बयान पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि सरकार चलाने के लिए पदाधिकारियों और अधिकारियों में तालमेल होना जरूरी है। इक्का-दुक्का केस हो सकता है। इसे थम रूल नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल छोटा परिवार सुख का आधार है। सरकार में कई पहली बार मंत्री बने हैं। केह अपनी बात रखेंगे और सीखेंगे। अधिकारियों की अपनी सोच होती है।
विज्ञापन
अफसरशाही को प्रताड़ित करना ठीक नहीं है। अधिकारियों की अपनी सोच होती है, वह अपनी बात रखते हैं। कई बार पदाधिकारियों को भी अपनी सोच उन्हें देनी पड़ती है। सरकारी पदाधिकारी अपना व्यू प्वाइंट दे सकते हैं। निर्णय मंत्रिमंडल को लेना होता है। उन्होंने कहा कि सरकार में मैं सबसे अनुभवी मंत्री हूं। जिन सचिवों ने मेरे साथ काम किया है, उनमें अधिकारी मुख्य सचिव बन हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू सबको अपनी बात रखने का मौका देते हैं।
विज्ञापन