फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agricultural University Palampur: Students of Basic Science will be deprived of scholarship

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर: छात्रवृति से वंचित रहेंगे बेसिक साइंस के विद्यार्थी

Tue, 01 Feb 2022 11:23 AM IST
Krishan Singh राजकुमार सूद, संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
राजकुमार सूद, संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Feb 2022 11:23 AM IST
सार

काउंसलिंग न होने के कारण बेसिक साइंस के मेडिकल व नॉन मेडिकल के विद्यार्थी इंस्पायर स्कॉलरशिप के तहत 80 हजार प्रति वर्ष के हिसाब से मिलने वाली छात्रवृत्ति से वंचित हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Agricultural University Palampur: Students of Basic Science will be deprived of scholarship
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में समय पर काउंसलिंग न होने का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। अब तक काउंसलिंग न होने के कारण बेसिक साइंस के मेडिकल व नॉन मेडिकल के विद्यार्थी इंस्पायर स्कॉलरशिप के तहत 80 हजार प्रति वर्ष के हिसाब से मिलने वाली छात्रवृत्ति से वंचित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इंस्पायर स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाली इस राशि के लिए योग्य छात्र-छात्राओं को 31 जनवरी तक अपनी स्थिति स्पष्ट करना अनिवार्य था। यह छात्रवृत्ति 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेने के साथ-साथ कृषि विश्वविद्यालय की बेसिक साइंस के मेडिकल व नॉन मेडिकल में प्रवेश करने की स्थिति में छात्रों को आगामी तीन वर्षों के लिए प्रदान की जाती है।

विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय की बेसिक साइंस मेडिकल व नॉन मेडिकल में कुल 120 छात्र-छात्रओं को दाखिला मिलना है और इनमें से अधिकांश के अंक 90 प्रतिशत से अधिक ही होते हैं। इस प्रकार इनमें से अधिकांश विद्यार्थी प्रति वर्ष मिलने वाले इस स्कॉलरशिप से अब वंचित रहेंगे। इंस्पायर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी होने के कारण अब यह विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति को प्राप्त नहीं कर सकेंगे। सोमवार को ही काउंसलिंग की नई तिथि की घोषणा की गई है और यह 10 फरवरी के बाद रखी गई है। अभिभावकों का कहना है कि समय पर काउंसलिंग न होने के कारण बच्चे छात्रवृत्ति से वंचित हो रहे हैं। सरकार व शिक्षा विभाग को छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए इसके लिए उचित कदम उठाने चाहिए। उधर कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त निदेशक (सूचना एवं जनसंपर्क) डॉक्टर हृदय पाल ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed