फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agreement with the channel for live telecast of Aarti in Shaktipeeths of Kangra himachal

नई सुविधा: कांगड़ा की शक्तिपीठों में आरती के लाइव प्रसारण के लिए चैनल से करार

Sat, 04 Dec 2021 06:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Dec 2021 06:23 PM IST
सार

कांगड़ा में शक्तिपीठों के महत्व के प्रसार और घर बैठे श्रद्धालुओं मां के दर्शन करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। शनिवार को जिला प्रशासन और एमएच-1 के मध्य समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के बाद  चैनल पर तीनों मंदिरों की आरतियों का सीधा प्रसारण शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Agreement with the channel for live telecast of Aarti in Shaktipeeths of Kangra himachal
ज्वालामुखी मंदिर कांगड़ा(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में शक्तिपीठों के महत्व के प्रसार और घर बैठे श्रद्धालुओं मां के दर्शन करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। जिले की तीन महत्वपूर्ण शक्तिपीठों श्री चामुंडा, बज्रेश्वरी देवी कांगड़ा और ज्वालामुखी मंदिर की सुबह और शाम की आरतियों के सीधे प्रसारण के लिए निर्धारित निविदा प्रक्रिया अपनाने के बाद एमएच-1 चैनल का चयन किया गया है। शनिवार को जिला प्रशासन और एमएच-1 के मध्य समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के बाद एमएच-1 चैनल पर तीनों मंदिरों की आरतियों का सीधा प्रसारण शुरू हो जाएगा। आयुक्त (मंदिर) एवं जिलाधीश कांगड़ा ने कहा कि जिला प्रशासन के इस प्रयास से श्रद्धालुओं को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। राज्य में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे मंदिरों की आय में भी वृद्धि होगी। कोरोना काल में जो लोग मंदिरों में नहीं आ पा रहे हैं, उन्हें भी दर्शन की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि ज्वालामुखी मंदिर की आरती प्रतिदिन शीतकाल में शाम 8:30 से नौ बजे, जबकि ग्रीष्मकाल में 9:30 बजे से 10 बजे तक होगी। बज्रेश्वरी मंदिर की आरती शीतकाल में सुबह छह से सात बजे और ग्रीष्मकाल में सुबह पांच से छह बजे तथा शीतकाल और ग्रीष्मकाल में रात्रि सात से आठ बजे प्रसारित होगी। श्री चामुंडा मंदिर से आरती का सीधा प्रसारण शीतकाल और ग्रीष्मकाल में प्रतिदिन सुबह आठ से 8:30 बजे और शीतकाल में सायं 6:30 बजे से सात बजे और ग्रीष्मकाल में सांय आठ बजे से 8:30 बजे तक एमएच-1 चैनल पर होगा। इस अवसर पर एमएच-1 चैनल की तरफ से सविता झिंगम, एडीएम रोहित राठौर, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी, एसडीएम ज्वालामुखी मनोज कुमार, सहायक नियंत्रक (वित्त एवं लेखा) राजिंद्र कुमार और अधीक्षक मंदिर शाखा कुलदीप अवस्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed