{"_id":"63c42e09f7196d00386ee2fb","slug":"agniveer-bharti-in-himachal-3295-candidates-appeared-in-agniveer-bharti-exam-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती: शिमला और मंडी में 3295 युवाओं ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती: शिमला और मंडी में 3295 युवाओं ने दी परीक्षा
Sun, 15 Jan 2023 10:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:17 PM IST
सार
आर्मी भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक अविनाश नाथ ने बताया कि परीक्षा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोरकीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
मंडी में अग्निवीर भर्ती परीक्षा देकर लौटते युवा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए पहली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा रविवार को वल्लभ कॉलेज मंडी में हुई। इसमें 1,950 उम्मीदवारों ने भाग लिया। वहीं, शिमला में 1345 युवाओं ने अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा दी। शिमला के सरकारी गर्ल्स स्कूल पोर्टमोर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। केंद्र में तय शेड्यूल के अनुसार परीक्षा संचालित की गई। परीक्षा का संचालन सेना ने ही किया।
विज्ञापन
सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची एक से दो सप्ताह के भीतर वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों की थी, जिन्होंने 30 सितंबर से 07 अक्तूबर 2022 तक आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान शारीरिक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन
आर्मी भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक अविनाश नाथ ने बताया कि परीक्षा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोरकीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन