फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   agniveer bharti 2023 in himachal pradesh apply till 15 March 2023

अग्निवीर भर्ती: प्रवेश परीक्षा के लिए 15 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन

Thu, 02 Mar 2023 07:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Mar 2023 07:28 PM IST
सार

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डाट एनआईसी डॉट आईएन पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण की प्रक्रिया 16 फरवरी से आरंभ हो चुकी है।

विज्ञापन
agniveer bharti 2023 in himachal pradesh apply till 15 March 2023
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने बताया कि भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में यह बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों का जन्म एक अक्तूबर 2002 से एक अप्रैल 2006 के बीच हुआ हो, वह भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। कर्नल ने कहा कि आगामी अग्निवीर भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डाट एनआईसी डॉट आईएन पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण की प्रक्रिया 16 फरवरी से आरंभ हो चुकी है।
विज्ञापन


आवेदन 15 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक उपलब्ध करवाया गया है, जिसमें बदली हुई प्रक्रिया में पंजीकरण कैसे करें और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हों, इसको समझा जा सकता है। अग्निवीर जनरल डयूटी, क्लर्क स्टोर कीपर तकनीकी, ट्रेड्समैन और तकनीकी के लिए ऑनलाइन परीक्षा 27 अप्रैल से 4 मई के बीच विभिन्न केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार अपना पसंदीदा केंद्र चुन सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा के लिए शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 250 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। पंजीकरण के लिए उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत और वित्तीय डाटा की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की भी उन्होंने सलाह दी है।


कर्नल ने कहा कि एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को भी ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी और उन्हें परीक्षा में बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे। उम्मीदवारों को उन्होंने सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार डाटा उनके दसवीं पास के प्रमाण पत्र के साथ मेल खाता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed