फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After Zoia Mama, now Naira Mama name given to PM Modi, the employees' union becomes vocal

हिमाचल: जोइया मामा के बाद अब पीएम मोदी का नाम रखा नरिया मामा, कर्मचारी संगठन हुए मुखर

Thu, 21 Apr 2022 06:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Apr 2022 06:16 PM IST
सार

 पूर्व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के ओएसडी रहे डॉ. मामराज पुंडीर की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आभार जताने वाली फेसबुक पोस्ट वायरल हो गई है। अन्य कर्मचारी संगठन इसको लेकर मुखर हो गए हैं। 

विज्ञापन
After Zoia Mama, now Naira Mama name given to PM Modi, the employees' union becomes vocal
डॉ. मामराज पुंडीर की फेसबुक पोस्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन के समय प्रचलित हुए जोइया मामा नाम के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का नाम नरिया मामा रख दिया गया है। पूर्व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के ओएसडी रहे डॉ. मामराज पुंडीर की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आभार जताने वाली फेसबुक पोस्ट वायरल हो गई है। अन्य कर्मचारी संगठन इसको लेकर मुखर हो गए हैं। मुख्यमंत्री को जोइया मामा नाम से संबोधित करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई की तर्ज पर इन संगठनों ने अब जांच की मांग की है।

विज्ञापन


सिरमौर जिले की स्थानीय भाषा में बदले गए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कुछ माह पूर्व खूब हंगामा हुआ था। कांग्रेस विधायकों की ओर से विधानसभा में यह नाम लिए जाने पर मुख्यमंत्री ने तल्ख तेवर दिखाए थे। पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन के समय यह नारा लगाने वाले शिक्षकों के विभाग ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर तबादले कर दिए हैं। अब भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नजदीकी रखने वाले शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री की फेसबुक पोस्ट ने इस मामले को फिर हवा दे दी है। हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, महासचिव हीरालाल वर्मा, वित्त सचिव खेमेंद्र गुप्ता और मुख्य सलाहकार विनोद कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जोइया मामा कहने वाले शिक्षकों पर तबादलों की गाज गिरी थी।
विज्ञापन


अब वही नारा जिला सिरमौर से ही संबंध रखने वाले सरकार के समर्थक और शिक्षक संघ नेता डॉ. मामराज पुंडीर ने अपनी फेसबुक पर शेयर किया है। इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नया नाम नरिया मामा दे दिया है। जिस संबोधन को मुख्यमंत्री का अपमान माना गया था। क्या अब पीएम मोदी के लिए प्रयोग किए गए शब्द को भी अपमान माना जाएगा या नहीं? अब शिक्षक पर भी एफआईआर और तबादले की गाज गिरेगी या सरकार के मान अपमान का भी अलग-अलग मापदंड रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने जोइया मामा शब्द का कभी विरोध नहीं किया : पुंडीर
वहीं, हिमाचल शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि वीरेंद्र चौहान बड़े नेता हैं। इनका काम प्रदेश के कर्मचारियों को भड़काना था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जोइया मामा शब्द का विरोध नहीं किया। मैं सिरमोरी हूं और इन शब्दों को समझता हूं। जिन लोगों पर एफआईआर हुई या तबादले हुए, उनका जोइया मामा शब्द से कोई संबंध नहीं है। एफआईआर कानून को तोड़ने की वजह से हुई। इसमें प्रदेश की राजधानी की लाइफ लाइन को बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र चौहान सदमे में है। इनको इनके संगठन ने निकाल दिया है। प्रदेश के कर्मचारी अपने जोइया मामा का उदार दिल देख चुके हैं। जब से जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बने हैं। इन्होंने प्रदेश में बहनों, माताओं, बेटियों के लिए दिल खोल कर लाभ दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed