फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After two months, the thrill of paragliding started again in Solanganala, the flight of human birds brought ba

Kullu: दो महीने बाद सोलंगनाला में फिर शुरू हुआ पैराग्लाइडिंग का रोमांच, मानव परिंदों की उड़ान से बढ़ी रौनक

Mon, 16 Sep 2024 04:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Sep 2024 04:39 PM IST
सार

सोलंगनाला में मानव परिंदों की उड़ान से रौनक बढ़ गई है। दो महीने से बंद चल रही पैराग्लाइडिंग सोमवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन आसमान छूने के लिए पर्यटकों में होड़ मच गई। 

विज्ञापन
After two months, the thrill of paragliding started again in Solanganala, the flight of human birds brought ba
सोलंगनाला में फिर शुरू हुआ पैराग्लाइडिंग का रोमांच - फोटो : संवाद

विस्तार

ठीक दो महीने बाद सोलंगनाला में मानव परिंदों की उड़ान से रौनक बढ़ गई है। दो महीने से बंद चल रही पैराग्लाइडिंग सोमवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन आसमान छूने के लिए पर्यटकों में होड़ मच गई। काफी संख्या मे पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग का लुत्फ लिया। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बाद साहसिक गतिविधियों से जुड़े युवाओं का कारोबार भी बढ़ने की उम्मीद है। सोलंगनाला में 100 से अधिक युवा अकेले पैराग्लाइडिंग से जुड़े हैं। इसके अलावा जिप लाइन, रिवर क्राॅसिंग से भी युवा रोजगार चला रहे हैं। बरसात के कारण हर साल 15 जुलाई से 15 सितंबर तक साहसिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है। पैराग्लाइडिंग, रिवर क्राॅसिंग, जिप लाइन और रिवर राफ्टिंग आदि पर लगी रोक सोमवार को हट गई। इसके साथ जिले में एक बार फिर से रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलना शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


सोलंगनाला में सोमवार को पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग का लुत्फ लिया। मौसम साफ होने के कारण उड़ान भरने मे कोई दिक्कत भी नहीं हुई। साहसिक गतिविधियां शुरू होने के बाद अब मनाली में आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों से पर्यटकों की संख्या बढ़ भी रही है। रविवार को लगभग 500 बाहरी राज्य के वाहन मनाली पहुंचे। होटलियर ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। आने वाले दिनों मे पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा ने बताया कि जिले मे साहसिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। 15 जुलाई को बरसात के कारण गतिविधियां बंद की गई थीं।  पैराग्लाइडिंग ऐसोसिएशन के प्रधान महेंद्र पाल ने बताया कि पहले दिन काफी संख्या मे पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed