फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After two and a half years, Shimla-Delhi air service may start from August at Jubbarhatti Airport

Jubbarhatti Airport: ढाई वर्ष बाद अगस्त से शुरू हो सकती है शिमला-दिल्ली के बीच हवाई सेवा

Tue, 07 Jun 2022 10:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jun 2022 10:44 AM IST
सार

राजधानी शिमला और दिल्ली के बीच करीब ढाई वर्ष से बंद हवाई सेवाएं अगस्त से शुरू हो सकती हैं। इस माह के अंत तक जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
After two and a half years, Shimla-Delhi air service may start from August at Jubbarhatti Airport
जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और दिल्ली के बीच करीब ढाई वर्ष से बंद हवाई सेवाएं अगस्त से शुरू हो सकती हैं। इस माह के अंत तक जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। करीब 100 करोड़ की राशि खर्च कर जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे की पट्टी को 1189 मीटर किया जा रहा है। शिमला के लिए 15 जुलाई तक एटीआर 42 की खरीद भी एलाइंस एयर लाइन कर लेगा। इसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से मौके का निरीक्षण कर अंतिम मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन


मंजूरी मिलते ही शिमला और दिल्ली के बीच हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट की हवाई पट्टी को 100 करोड़ रुपये से सुधारा जा रहा है। वर्तमान में एयरपोर्ट की हवाई पट्टी 1163 मीटर है। इसे 26 मीटर और बढ़ाकर 1189 किया जा रहा है। यह कार्य अंतिम चरण में है। जून अंत तक कार्य करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2020 में एटीआर 42 की लीज समाप्त होने के बाद से इसे रिन्यू नहीं किया गया। मार्च 2020 तक एटीआर 42 (500) विमान की सुविधा मिल रही थी।
विज्ञापन


कोरोना संकट के चलते केंद्र सरकार ने हवाई सेवाओं पर रोक लगाई थी। इसी बीच, एयर इंडिया की एलाइंस एयर के एटीआर 42 हवाई जहाज की लीज समाप्त हो गई। कोरोना संकट लंबा चलने के कारण वर्ष 2021 में भी लीज को रिन्यू नहीं किया गया। जुब्बड़हट्टी में टेक ऑफ रन कम होने से विमान में सिर्फ 10 सवारियां ही दिल्ली जाती थीं। हवाई पट्टी छोटी होने से विमान कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसके चलते ही कंपनी ने बीते वर्ष लीज समाप्त होने के बाद शिमला से एटीआर 42 विमान चलाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2020 से पहले जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर 42 सीटर विमान में दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में 30 से 35 सवारियां आती थीं। यहां टेक ऑफ  रनवे केवल 34 मीटर है। शिमला से वापसी के लिए टेक ऑफ रन कम होने से फ्लाइट में सिर्फ 10 सवारियों को ही ले जाया जाता था। जुब्बड़हट्टी में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ  इंडिया के 20 अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त हैं। 65 सुरक्षा कर्मी भी तैनात हैं। दिल्ली से हवाई सेवाएं बंद होने के बावजूद स्टाफ  सेवाएं दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed