फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After the Resentment of mla the government reversed its own decision, Amb made Nagar Panchayat

विधायक बलबीर ने नाराजगी जताई तो कुछ घंटों में ही सरकार ने अंब को बना दिया नगर पंचायत

Tue, 25 Aug 2020 09:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Aug 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
After the Resentment of mla the government reversed its own decision, Amb made Nagar Panchayat
भाजपा विधायक बलबीर सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला ऊना की अंब पंचायत के दो टुकड़े करने पर नाराज विधायक बलबीर चौधरी के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने के कुछ घंटे बाद ही नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया। अपनी ही पार्टी के विधायक की नाराजगी और उसके बाद फैसला पलटने की अधिसूचना जारी करना दिनभर चर्चा में रहा। हालांकि, सोशल मीडिया में तो सफेद लिफाफे में उनका इस्तीफा पत्र शिमला ले जाने की अफवाहें वायरल होती रहीं, लेकिन अमर उजाला से बातचीत में विधायक ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। 

विज्ञापन


बीते दिन अंब पंचायत को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया गया, जबकि लोग और जनप्रतिनिधि नगर परिषद की मांग उठाते रहे हैं। इससे चिंतपूर्णी से भाजपा विधायक बलबीर, उनके समर्थक और कार्यकर्ता खफा हो गए। नाराजगी जताने के लिए वह सीएम जयराम ठाकुर से मिलने शिमला पहुंचे। सीएम से मिलने के बाद नगर पंचायत अंब के गठन की अधिसूचना जारी की गई। इसके बाद सारा मामला शांत हो गया, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया में विधायक के इस्तीफे की पोस्ट वायरल हो गईं। 
विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर हालांकि पहले भी अंब को नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर चुके थे, लेकिन सोमवार को अंब पंचायत को विभाजित कर दो पंचायतें बनाने की अधिसूचना जारी होने के बाद रोष पैदा हो गया। बता दें कि अंब को नगर परिषद या नगर पंचायत बनाने को लेकर स्थानीय लोगों की वर्षों से मांग थी। इसके लिए विधायक बलबीर चौधरी लगातार प्रयासरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल खबर गलत : विधायक
 चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार और संगठन के प्रति कोई नाराजगी नहीं है। अंब पंचायत के विभाजन को लेकर जनता में रोष था। उन्होंने बताया कि अब अंब को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस्तीफे की खबर को गलत बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed