{"_id":"5f171ae48ebc3ea05248d655","slug":"after-solan-and-sirmaur-cases-of-coronavirus-started-increasing-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन और सिरमौर के बाद अब शिमला में बढ़ने लगे कोरोना के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन और सिरमौर के बाद अब शिमला में बढ़ने लगे कोरोना के मामले
Wed, 22 Jul 2020 10:50 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सोलन, सिरमौर के बाद अब शिमला जिला में भी कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। बीते तीन दिनों से शिमला में मामलों की रफ्तार बढ़ी है। कुल पॉजिटिव का आंकड़ा यहां 97 तक पहुंच गया है। अभी भी 43 लोग ऐसे हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सरकार ने जिले के लिए अतिरिक्त कोरोना टेस्ट किट लेने का फैसला लिया है। जिला सोलन और सिरमौर में कोरोना से दहशत का माहौल है। इन दोनों जिलों में संक्रमितों का आंकड़ा सैकड़ों में है।
विज्ञापन
मामले बढ़ने से सरकार भी चिंतित है। अभी इन जिलों में एक-एक हजार बेड की क्षमता है। इन्हें बढ़ाकर 1500 से 2000 किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि हिमाचल में एक भी पर्यटक कोरोना पॉजिटिव नहीं है। बाहरी राज्यों से आए कामगार संक्रमित पाए जा रहे हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए सख्ती की है। जिलों में सैंपलिंग तेज कर दी है।
विज्ञापन