फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After six years of death five bighas of farmer's land was grabbed by saying that he was alive, know the whole

Solan News: मौत के छह साल बाद जिंदा बताकर हड़प ली किसान की पांच बीघा जमीन, जानें पूरा मामला

Sun, 30 Jul 2023 11:47 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Jul 2023 11:47 AM IST
सार

 मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर न्यायालय के आदेशों के बाद मामला दर्ज किया गया है। यह मामला करीब तीन दशक पुराना है और उस  समय सारा रिकॉर्ड भी ऑफलाइन होता था। 

विज्ञापन
After six years of death five bighas of farmer's land was grabbed by saying that he was alive, know the whole
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक किसान की मौत के बाद उद्योग ने उसकी जमीन अपने नाम करवा ली। मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर न्यायालय के आदेशों के बाद मामला दर्ज किया गया है। यह मामला करीब तीन दशक पुराना है और उस  समय सारा रिकॉर्ड भी ऑफलाइन होता था। बद्दी के निकट गांव तखडू माजरा तहसील बद्दी के किसान रब्बल ने एक उद्योग को अपनी करीब 5 बीघा 15 बिस्वा जमीन बेचने का एग्रीमेंट किया था। कंपनी का दावा था कि उनकी इस मसले पर जीपीए मिली हुई थी। उसके बाद रब्बल की 24 अगस्त 1998 को मौत हो गई। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता देवराज पुत्र रब्बल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि कंपनी ने फर्जी जीपीए बनाकर संबंधित जमीन अपने नाम करवा ली और यह जमीन अब करोड़ों रुपये की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कंपनी के कुछ अधिकारियों ने जाली दस्तावेज बनाकर एक मृत व्यक्ति को जिंदा बताकर इस जमीन को हड़प लिया। 2004 में कंपनी ने उनको जिंदा दिखाकर जमीन को अपने नाम कर लिया। उधर, डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कोर्ट के आदेश पर जमीन के विवाद और उसकी खरीद फरोख्त को लेकर मामला दर्ज हुआ है। चूंकि यह मामला तीन दशक पुराना है इसलिए इसमें हर   पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। तीन दशक पुराना रिकॉर्ड जुटाया जाएगा और उसी के बाद अगली कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed