फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After mustard oil, now vinegar is ruining health, sample fails; notice issued to company

हिमाचल: सरसों तेल के बाद अब सिरका बिगाड़ रहा सेहत, सैंपल फेल; कंपनी को नोटिस

Sat, 26 Oct 2024 09:57 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Oct 2024 09:57 AM IST
सार

एप्पल साइडर विनेगर का सैंपल भी असुरक्षित निकला है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, दस्तावेज भी प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
After mustard oil, now vinegar is ruining health, sample fails; notice issued to company
विनेगर(सांकेतिक )। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोयाबीन और सरसों तेल के बाद अब सेहत सुधारने वाला एप्पल साइडर विनेगर का सैंपल भी असुरक्षित निकला है। एप्पल साइडर विनेगर भी सोलन की नामी कंपनी तैयार कर रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, दस्तावेज भी प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इसी के साथ ब्लैक ग्रेप्स जैम और कीवी ड्रिंक का सैंपल भी मिस ब्रांडेड आया है। विभाग की ओर से बीते दिनों इन खाद्य पदार्थों के सैंपल बीबीएन और कुनिहार क्षेत्र से भरे थे।

विज्ञापन

सीटीएल कंडाघाट और चंडीगढ़ में में हुई सैंपलों की जांच
इन सैंपलों की जांच सीटीएल कंडाघाट और चंडीगढ़ में हुई। इसमें से तीन सैंपलों की रिपोर्ट फेल हो गई है। विभाग की ओर से तीनों को 30 दिन का समय दिया है। इसके बाद मामले को कोर्ट में पेश किया जाएगा। त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सैंपल भर रही है। बीबीएन और अन्य क्षेत्रों में टीम की ओर से दुकानों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी के साथ खाद्य पदार्थों का उत्पादन करने वाली कंपनियों में भी टीम दबिश दे रही है। खुले ही नहीं बल्कि डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में इन खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल
त्योहारों में लोगों की सेहत से कोई खिलवाड़ न हो इसे लेकर टीम ने कमर कसी हुई है। अभी तक जिले के विभिन्न जगहों से काला चना, घीया सब्जी, हींग, ब्लैक साल्ट पाउडर, वनस्पति घी, पान मसाला, गाय घी, वर्मिसली, घी, चावल, वन पनीर पकौड़ा मेरीनेशन, डोडा बर्फी, सोहन पापंड़ी, पनीर चीज, चमचम स्वीट, मोती चूर लड्डू, बर्फी, पिस्ता बर्फी, सरगुल्ला, बेसन बर्फी और मिलाई बर्फी के सैंपल भरे हैं। इनकी रिपोर्ट आगामी दिनों में विभाग के पास आएगी।
 

विज्ञापन

विनेगर का सैंपल असुरक्षित आया है। विभाग की ओर से नोटिस भेज दिया है। इसी के साथ 24 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आगामी दिनों में आ जाएगी। -अरुण चौहान, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग, सोलन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed