Himachal News: लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के बाद अब प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव समाप्त होने के बाद अब प्रदेश सरकार प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव समाप्त होने के बाद अब प्रदेश सरकार प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी में है। कार्मिक विभाग की ओर से लिस्ट तैयारी की जा रही है। सरकार के विश्वस्त अधिकारियों को अहम ओहदों पर तैनाती दी जाएगी। कई आईएएस, एचपीएस और एचएएस अधिकारियों को बदला जाना है। सरकार में इसको लेकर कसरत शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक के अलावा एसडीएम और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भी बदला जाना है। प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा जीती है।
विधानसभा उपचुनाव में 6 में से 4 सीटें कांग्रेस और जबकि दो भाजपा ने जीती हैं। उधर, तबादले होने की भनक लगते ही मनपसंद की पोस्टिंग के लिए कई अधिकारियों ने मंत्री और विधायकों के चक्कर काटना भी शुरू कर दिए हैं। यह अफसर अलग-अलग माध्यमों से मुख्यमंत्री से भी संपर्क साधने की जुगत भिड़ाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय को अंतिम फैसला लेना है।
चेयरमैन, वाइस चेयरमैन की नियुक्ति लटकी
निगम और बोर्डों में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की नियुक्ति लटक गई है। हिमाचल सरकार करोड़ों के कर्जे में डूबी है। ऐसे में सरकार अभी निमग और बोर्डों में तैनाती नहीं कर रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को लीड दिलाने के लिए विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें सरकार में पद दिलाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अधिकांश विधायक और पदाधिकारी कांग्रेस प्रत्याशियों को लीड नहीं दिला पाए।