{"_id":"5e738a0c8ebc3e77496eff06","slug":"after-crossing-the-avalanche-the-woman-reached-to-the-hospital-after-traveling-nine-km","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमखंड पार करने के बाद नौ किमी का सफर कर महिला को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमखंड पार करने के बाद नौ किमी का सफर कर महिला को पहुंचाया अस्पताल
Thu, 19 Mar 2020 08:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर(चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर(चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Mar 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्द से कहरा रही महिला को पीठ पर उठा खड़बग्गा से हरच्छू तक नौ किलोमीटर रास्ता और प्लानी नाले में गिरे हिमखंड को पार कर ग्रामीणों को पहुंचाना पड़ा। जिसके बाद हरछू से ग्रामीण निजी वाहन के जरिये सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचे। प्लानी नाले में हिमखंड गिरने से सड़क बंद है। कहने को तो बडग्रां में हेल्थ सब सेंटर खोला गया है। बावजूद यहां पर सुविधाएं न होने की सूरत में लोगों की परेशानियों में ही इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
भरमौर उपमंडल के बडग्रां निवासी रविंदर कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता का कुछ माह पूर्व प्रसव हुआ था। वीरवार की सुबह उसकी तबीयत खराब हो गई। घरेलू उपचार के बाद भी सुनीता की हालत में सुधार न होने की सूरत में उसने परिजनों से बात कर पत्नी को सिविल अस्पताल भरमौर ले जाने की बात कही। जिसके बाद वह पत्नी को पीठ पर उठाकर अन्य लोगों की मदद से नौ किलोमीटर का सफर तय कर हरछू तक पहुंचा।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ आए सागर, कन्हैया, कौंर, नारद, हुकमी, सरनू, बंटी, हाको ने बताया कि भरमौर से बडाग्रां करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बडग्रां के प्लानी नाले में हिमखंड गिरने से हरछू-बड़ग्रां मार्ग बंद पड़ा हुआ है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। लोगों ने जैसे-तैसे कर बीमार महिला को हिमखंड पार करवा कर हरछू तक पहुंचाया। जहां से आगे उन्हें निजी गाड़ी के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सीविल अस्पताल भरमौर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंकित शर्मा ने हरछू से एक महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। जिसे प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद दाखिल किया गया है। बहरहाल, उनकी हालत में सुधार है।