फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After Congress, now BJP also gave a blow to Kangra

Himachal Politics: कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी दिया कांगड़ा को झटका, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 25 Apr 2023 10:58 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Apr 2023 10:58 AM IST
सार

विस चुनाव के परिणाम के बाद संभावना जताई जा रही थी कि नेता प्रतिपक्ष का पद कांगड़ा को देकर भाजपा गलती सुधार लेगी, लेकिन यह पद मंडी जिले को मिला। सुरेश कश्यप के इस्तीफे के बाद लग रहा था कि अब प्रदेशाध्यक्ष पद कांगड़ा को मिलेगा, लेकिन यह पद सोलन जिले को मिल गया।

विज्ञापन
After Congress, now BJP also gave a blow to Kangra
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी कांगड़ा को झटका दिया है। मजबूत दावे के बावजूद कांगड़ा को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष पद नहीं दिया। विस चुनाव के परिणाम के बाद संभावना जताई जा रही थी कि नेता प्रतिपक्ष का पद कांगड़ा को देकर भाजपा गलती सुधार लेगी, लेकिन यह पद मंडी जिले को मिला। सुरेश कश्यप के इस्तीफे के बाद लग रहा था कि अब प्रदेशाध्यक्ष पद कांगड़ा को मिलेगा, लेकिन यह पद सोलन जिले को मिल गया।  वहीं, विस चुनाव में कांग्रेस को जीत के सिंहासन पर बैठाने वाले कांगड़ा को कांग्रेस ने भी तवज्जो नहीं दी है। कांग्रेस को चुनाव में 40 सीट मिलीं। उनमें अकेले कांगड़ा से 10 सीटें हैं।

विज्ञापन


सुक्खू सरकार ने 7 मंत्री बनाए हैं। इनमें कांगड़ा को सिर्फ एक पद मिला है। हर सरकार में कांगड़ा जिले को तीन से चार मंत्री मिलते थे। विस चुनाव में भाजपा को कांगड़ा जिले में 15 में से 4 सीटें मिली थीं। अधिकतर सीटें भाजपा ने बगावत के कारण गंवाई थीं। कई वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी से लगातार सियासी माहौल नकारात्मक हो गया था। उधर, कांगड़ा जिले में भाजपा और कांग्रेस के कई नाराज नेता सही वक्त का इंतजार कर रहे हैं। अंदरखाते नाराज नेता कई सियासी कूटनीतियों का हिस्सा बन रहे हैं। कांग्रेस के कई विधायक तो जिले के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। भाजपा के कई नेता भी प्रमुख कार्यक्रमों में आने से परहेज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed