फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After Arki, massive fire breaks out in Sirmaur Talagana, six people burnt alive

Himachal Fire Incident: सिरमौर के तलांगना में घर में लगी आग, तीन बच्चों समेत छह लोग जिंदा जले

Thu, 15 Jan 2026 09:56 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Jan 2026 09:56 AM IST
सार

सिरमौर के नौहराधार की घंडूरी पंचायत के तलागना गांव में देर रात भीषण अग्निकांड हुआ है। इसमें छह लोग जिंदा जल गए हैं। 

विज्ञापन
After Arki, massive fire breaks out in Sirmaur Talagana, six people burnt alive
तलांगना गांव में भड़की आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरमौर जिले के नौहराधार क्षेत्र की घंडूरी पंचायत के तलांगना गांव में बुधवार देर रात एक घर में आग लगने से छह लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में माघी पर्व मनाने अपने मायके आईं दो बेटियां, उनके तीन बच्चों समेत एक दामाद शामिल हैं। झुलसे एक दामाद को बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि रात को कमरे में रखी अंगीठी से आग सुलझी और उसके बाद रसोईघर में एक के बाद एक दो सिलिंडर फटने से आग ने भयंकर रूप धारण कर पूरे मकान को चपेट में ले लिया। अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग की चपेट में आने से साथ लगते तीन खाली मकान और गोशाला भी जल गए। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


Trending Videos

जानकारी के अनुसार इंद्रा देवी के रिहायशी मकान में रात करीब ढाई बजे अचानक आग लगी। उस समय घर के दो कमरों में तीन बच्चों समेत आठ लोग सोए थे। घर में आग लगने की भनक लगने पर इंद्रा देवी तुरंत बाहर निकलीं और मदद के लिए गांववालों को आवाजें लगाने लगीं। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया था। बताया जा रहा है कि इस बीच रसोईघर में दो सिलिंडर फटे, जिससे आग भड़क गई। इस तरह मकान में सोए छह लोग जिंदा जल गए जबकि एक दामाद को लोग बचाने में सफल रहे। 16 फीसदी झुलसे व्यक्ति को पहले स्थानीय अस्पताल फिर सोलन अस्पताल ले जाया गया। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि चार मकान पूरी तरह जल गए हैं। कुल 7 लोग प्रभावित हुए, जिनमें से 6 की मौत हो गई। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार की फौरी राहत राशि दे दी है। दूसरी ओर, एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। जानकारी मिलते ही मौके का दौरा किया गया है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। कुछ मृतकों के अवशेष मिले हैं।

विज्ञापन

इनकी गई जान
हादसे में नरेश कुमार (50) निवासी गांव टपरोली, उनकी पत्नी तृप्ता (44 ), कविता (36) पत्नी लोकेंद्र निवासी खुमड़ा जिकनीपुल नेरवा, उनकी बेटियों कृतिका (13) व सारिका (13), बेटा कृतिक (3) की जिंदा जलकर मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने दिए घटना के कारणों की जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तलांगना अग्निकांड में छह लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना के कारणों की भी गंभीरता से जांच करने निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

नड्डा ने अग्निकांड पर जताया गहरा शोक, प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन
प्रदेश के सिरमौर जिला अंतर्गत नौहराधार क्षेत्र के तलांगना गांव में बीती रात हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों के जिंदा जलकर निधन की हृदयविदारक घटना पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा शांता कुमार ने इस  हादसे पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। भाजपा नेतृत्व ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता, उचित मुआवजा तथा राहत एवं पुनर्वास की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए। 

लोकेंद्र बोले -रसोईघर में धमाके के बाद फैली आग
हादसे में झुलसे लोकेंद्र (42) निवासी खुमड़ा, झिकनीपुल नेरवा ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को करीब 11 बजे हम सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। इसके बाद देर रात करीब 3 बजे कमरे में धुआं फैल गया और रसोई में जोरदार धमाके हुआ। धमाके के बाद मकान में आग लग गई। आग ने उनकी सास के मकान सहित साथ लगते भीम सिंह, मीन सिंह व विजय सिंह के तीन कच्चे मकान भी चपेट में ले लिए। हालांकि, इन तीन मकानों में कोई नहीं रहता था। गोशाला भी जलकर राख हो गई और दो गायें व एक बछड़ा भी जिंदा जल गया।

लोकेंद्र से पत्नी का छूटा साथ, तीन बच्चे भी खोए
ससुराल में पत्नी के साथ माघी पर्व मनाने आए लोकेंद्र के लिए साथ लगते मकान में रहने वाले जोगेंद्र ऐन वक्त पर मसीहा बनकर पहुंचे। जोगेंद्र ने खिड़की के पास मदद के लिए पहुंचे लोकेंद्र को समय रहते बाहर निकालकर उनकी जिंदगी बचा ली। हालांकि, लोकेंद्र के लिए यह हादसा कभी न भूलने वाला बन गया। इस हादसे में लोकेंद्र से जहां पत्नी का साथ छूट गया, वहीं उनके तीन बच्चे भी हमेशा के लिए उनसे दूर चले गए।
 

हादसा इतना भयानक कि मृतकों के अवशेष ही मिले
सिलिंडर फटने से आग इतनी भयानक हो गई थी कि मौके पर मृतकों के अवशेष ही मिले हैं। बताया जा रहा है कि बच्चों के शव या अवशेष अभी नहीं मिल पा रहे हैं। जेसीबी मशीन की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। टीम अवशेषों की जांच कर रही है। इसके अलावा आग लगने के कारणों का भी टीम पता लगा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed