{"_id":"651e7144c6467970740a9317","slug":"afghanistan-and-bangladesh-cricket-team-practice-in-hpca-cricket-stadium-dharamshala-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट विश्वकप : खिलाड़ियों ने फील्डिंग और बल्लेबाजी पर आजमाए हाथ, नेट प्रैक्टिस भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट विश्वकप : खिलाड़ियों ने फील्डिंग और बल्लेबाजी पर आजमाए हाथ, नेट प्रैक्टिस भी की
Thu, 05 Oct 2023 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 05 Oct 2023 06:39 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मैच होना है। दोनों ही टीमें अपने वर्ल्ड कप के पहले मैच का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगी।
विज्ञापन
अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
आईसीसी क्रिकेट विश्वकप का मैच खेलने धर्मशाला पहुंचीं बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमों ने वीरवार को स्टेडियम में अभ्यास किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने क्षेत्ररक्षण (फील्डिंग) और बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। सुबह के सत्र में अफगानिस्तान और दूसरे सत्र में बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस की।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मैच होना है। दोनों ही टीमें अपने वर्ल्ड कप के पहले मैच का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगी। इसके चलते दोनों ही टीमें धर्मशाला में अभ्यास कर खूब पसीना बहा रही हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश की टीम धर्मशाला में मंगलवार और अफगानिस्तान की टीम बुधवार को पहुंची थी। बांग्लादेश की टीम ने बुधवार को जिम में पसीना बहाया था, जबकि वीरवार को बांग्लादेश की टीम अभ्यास के लिए मैदान पर उतरी। बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने स्टेडियम में क्षेत्ररक्षण पर जोर रखा, जबकि कुछेक खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी पर भी अपना हाथ आजमाया।
विज्ञापन
वहीं, पहली बार धर्मशाला पहुंची अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने भी वीरवार को स्टेडियम में अभ्यास सत्र में भाग लिया। शुक्रवार को भी दोनों टीमें अभ्यास करेंगी। सुबह के सत्र में बांग्लादेश और शाम के सत्र में अफगानी खिलाड़ी अभ्यास करेंगे।
कल धर्मशाला पहुंचेंगे दोनों टीमों के कप्तान
बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें बिना कप्तान के लिए धर्मशाला पहुंची हैं। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और अफगानिस्तान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचेंगे। दोनों पांच अक्तूबर को विश्वकप की ओपनिंग सेरेमनी में भाग लेने के लिए अहमदाबाद में थे।