फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Adventure sports: Rafting-paragliding sites of Manali returned to glory after High Court's permission

साहसिक गतिविधियां: हाईकोर्ट की अनुमति के बाद मनाली की राफ्टिंग-पैराग्लाइडिंग साइटों पर लौटी रौनक

Thu, 07 Apr 2022 11:06 AM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Apr 2022 11:06 AM IST
सार

मनाली से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित है सुप्रसिद्ध स्कीइंग ढलान सोलंगनाला। लगभग दो महीने तक सुनसान पड़ी ढलान पर बुधवार को रोमांच से भरा पैराग्लाइडिंग का खेल शुरू हुआ। देश के कोने-कोने से पहुंचे सैलानियों ने पैराग्लाइड की उड़ानें भरीं। ब्यास नदी में बनी रिवर राफ्टिंग साइटों पर भी राफ्टिंग शुरू होने से रौनक बढ़ गई है।

विज्ञापन
Adventure sports: Rafting-paragliding sites of Manali returned to glory after High Court's permission
मनाली में रिवर राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित है सुप्रसिद्ध स्कीइंग ढलान सोलंगनाला। लगभग दो महीने तक सुनसान पड़ी ढलान पर बुधवार को रोमांच से भरा पैराग्लाइडिंग का खेल शुरू हुआ। देश के कोने-कोने से पहुंचे सैलानियों ने पैराग्लाइड की उड़ानें भरीं। ब्यास नदी में बनी रिवर राफ्टिंग साइटों पर भी राफ्टिंग शुरू होने से रौनक बढ़ गई है। दरअसल, करीब दो माह पूर्व हाईकोर्ट ने कुल्लू-मनाली के साहसिक खेलों पर प्रतिबंध लगाया। यहां संचालित होने वाली 13 प्रकार की खेलें बंद होने से हजारों लोग बेरोजगार हो गए थे। न्यायालय ने मंगलवार को पैराग्लाइडिंग, स्नो स्कूटर, एटीवी और राफ्टिंग करने की सशर्त अनुमति दी है। समय: दोपहर तीन बजे। स्थान प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट एवं स्कीइंग ढलान सोलंगनाला। मैदान में रंग-बिरंग पैराग्लाइडिंग में पर्यटक आजाद पंछी की भांति उड़ान भर रहे हैं।

विज्ञापन


कुछ लोग पैराग्लाइडिंग के लिए प्रतीक्षा करते देखे गए। सिस्सू की ओर निकले पर्यटक शाम को लौटे तो पैराग्लाइडिंग का भी लुत्फ लिया। मनाली पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र पाल ने बताया कि दोपहर बाद पैराग्लाइडिंग बहाल होने की अनुमति मिलते ही सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग शुरू हुई। हालांकि, पहले दिन सैलानियों की भीड़ उतनी अधिक नहीं है, लेकिन आगामी दिनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। रायसन, बबेली आदि राफ्टिंग साइटों पर भी पहले दिन काफी रौनक दिखी। करीब दो बजे के बाद ब्यास की लहरों पर साहस का यह खेल शुरू हुआ। सुनसान पड़ी राफ्टिंग साइटें पर्यटकों के पहुंचने से गुलजार हो गईं। राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रधान श्याम अत्री ने बताया कि राफ्टिंग शुरू होने से इस कारोबार से जुडे़ युवाओं को राहत मिली है। जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आज से चार साहसिक खेलें शुरू करवा दी गई हैं। 
विज्ञापन


औपचारिकताएं पूरी कर मिलेगी अनुमति
राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, स्नो स्कूटर, एटीवी चलाने की जिन्हें अनुमति नहीं मिली है, उन्हें तमाम औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके बाद तकनीकी कमेटी निरीक्षण करेगी और उनके नामों की सिफारिश सरकार को भेजेगी। सरकार के माध्यम से यह मामला अदालत में उठाया जाएगा। इसके बाद उन्हें भी अनुमति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, जिला पर्यटन अधिकारी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed