{"_id":"5f24112c60d46007d050e683","slug":"admission-in-govt-degree-colleges-of-himachal-pradesh-last-date-extended-till-20-august-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों में 20 अगस्त तक बढ़ी दाखिलों के आवेदन की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों में 20 अगस्त तक बढ़ी दाखिलों के आवेदन की तारीख
Fri, 31 Jul 2020 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 31 Jul 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में दाखिलों के आवेदन की तारीख बीस अगस्त तक बढ़ा दी है। कोरोना संकट के बीच 13 से 31 जुलाई तक कॉलेजों में कम संख्या में पंजीकरण को देखते हुए सरकार ने आवेदन करने की तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया है। अब बीस अगस्त तक विद्यार्थी फर्स्ट ईयर में नए दाखिले और सेकेंड व थर्ड ईयर में रोल ऑन आधार पर दाखिले ले सकेंगे। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने तारीख बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में 13 जुलाई से दाखिलों के लिए पंजीकरण शुरू हुआ था। 31 जुलाई इसके लिए आखिरी तारीख तय थी। शुक्रवार तक प्रदेश के 130 कॉलेजों में करीब 44 हजार आवेदन आए हैं। इसमें फर्स्ट ईयर में नए दाखिले और सेंकेंड-थर्ड ईयर में रोल ऑन आधार पर पंजीकरण किया गया है। कोरोना संकट के चलते कॉलेजों में अभी कम आवेदन जमा हुए हैं। इसके चलते तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन