{"_id":"6487065e9498fb1aab06a8d8","slug":"admission-in-d-pharmacy-on-plus-two-marks-by-himachal-pradesh-technical-education-department-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: 12वीं में अंकों के आधार पर डी-फार्मेसी में मिलेगा दाखिला, 24 जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: 12वीं में अंकों के आधार पर डी-फार्मेसी में मिलेगा दाखिला, 24 जून तक करें आवेदन
Mon, 12 Jun 2023 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 12 Jun 2023 05:20 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थानों में प्रथम वर्ष डिप्लोमा फार्मेसी के लिए लगभग 1,020 सीटें भरी जानी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग सुंदरनगर डी फार्मेसी के लिए 12वीं कक्षा के अंकों की मेरिट के आधार पर चयन होगा। डी फार्मेसी के लिए मेडिकल और नॉन मेडिकल संकाय के अभ्यर्थी 24 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि डी-फार्मेसी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी 24 जून तक ऑनलाइन माध्यम से डी फार्मेसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि डी फार्मेसी में प्रवेश की प्रक्रिया 12वीं कक्षा में मेडिकल और नॉन मेडिकल में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से डी-फार्मेसी में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस दौरान सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 350, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये फीस के रूप में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थानों में प्रथम वर्ष डिप्लोमा फार्मेसी के लिए लगभग 1,020 सीटें भरी जानी हैं। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी स्पोर्ट्स कैटेगरी में प्रवेश के लिए आवेदन करेंगे, उनके खेल प्रमाणपत्रों का सत्यापन 26 जून प्रात: 10 बजे राजकीय बहुतकनीकी महिला संस्थान कंडाघाट में होगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले चरण की सीटों का आवंटन मेरिट के आधार पर 28 जून को होगा। चयनित अभ्यर्थी संबंधित संस्थानों में 3 जुलाई तक मूल दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बोर्ड कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।