फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Adhiraj Raj Khatta of Rohru is representing Himachal in the National Games.

Shimla News: रोहड़ू के अधिराज राज खिट्टा नेशनल गेम्स मे कर रहे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

Fri, 27 Oct 2023 10:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Oct 2023 10:38 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन ने गोवा मे आयोजित हो रही नेशनल गेम्स के लिए अधिराज खिट्टा का चयन किया है। जिससे अधिराज के परिजनों में भी उत्साह है।

विज्ञापन
Adhiraj Raj Khatta of Rohru is representing Himachal in the National Games.
हड़ू के अधिराज राज खिट्टा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू का शॉट गन शूटर अधिराज राज ख़िट्टा नेशनल गैम्स में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहा है। हिमाचल प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन ने गोवा मे आयोजित हो रही नेशनल गेम्स के लिए अधिराज खिट्टा का चयन किया है। जिससे अधिराज के परिजनों में भी उत्साह है। अधिराज रोहड़ू के निवाासी है। 16 वर्ष की आयु से अधिराज ने यह मुकाम हासिल किया है। इस बार शॉट गन स्पर्धा मे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिराज एक मात्र खिलाड़ी हैं । नेशनल गेम्स हर चौथी साल आयोजित होती है। इस बार 37वीं नेशनल गेम्स 2023 गोवा मे 26 अक्तूबर से 9 नवंबर तक आयोजित हो रही है। अधिराज ट्रैप शूटर हैं, और वह इस समय टीम इंडिया के सिलेक्शन ट्रायल्स मे खेल रहे हैं ।

विज्ञापन


नेशनल गेम्स मे अधिराज का सामना देश के टॉप 15 शूटर्स से होगा । गेम्स से पहले अधिराज अच्छी फॉर्म मे हैं। 15 अक्तूबर को सम्पन्न हुए ऑल इंडिया शॉट गन ओपन टूर्नामेंट मे अधिराज ने कांस्य पदक हासिल किया है। अधिराज ने वर्ष 2020 मे शॉट गन का प्रशिक्षण शुरू किया था। भारतीय जूनियर टीम कोच विश्वजीत सिंह सिंधु अधिराज को प्रशिक्षण दे रहे हैं। अधिराज अंतरराष्ट्रीय शूटर ज़ीना खिट्टा के छोटे भाई हैं। अपनी बड़ी बहन से प्रेरित होकर अधिराज ने शूटिंग मे कदम रखा। अधिराज डी ए वी स्कूल चंडीगढ़ मैं 11 वीं कक्षा के छात्र हैं। अधिराज के पिता पृथ्वी राज खिट्टा व माता मोनिका खिट्टा बेटे के चयन से काफी उत्साहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed